शराब के छलकते जामों के बीच पुलिस ने की छापेमारी, होटल में हो रही थी हाई प्रोफाइल पार्टी,

 

उत्तर प्रदेश पुलिस ने जौनपुर शहर में 19 मार्च की रात को बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने जौनपुर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के नामी होटल में छापेमारी की है। आरोप है कि होटल में पुलिस की परमिशन के बिना ही शराब डांस पार्टी का आयोजन किया जा रहा था। इस आयोजन को लकेर ही छापेमारी की गई है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान चार युवतियों समेत कई लोगों को हिरासत में लिया है।

पुलिस छापेमारी कर सभी को थाने लाई जहां सभी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने देर रात तक सभी से पूछताछ की। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। वहीं होटल के स्टाफ से भी पूछताछ हो रही है। वहीं पुलिस की अचानक हुई इस बड़ी कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

जौनपुर जिले स्थित लाइन बाजार थाना क्षेत्र में बने उत्सव होटल में एक ज्वेलर्स की ओर से शानदार पार्टी का आयोजन किया गया था। इस पार्टी में अचानक ही पुलिस ने आकर छापा मारा। पुलिस ने इस दौरान पार्टी में मौजूद चार लड़कियों समेत कई लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत में ली गई लड़कियों में एक विदेशी लड़की भी शामिल है। पुलिस को इस पार्टी में छापेमारी के दौरान शराब की बोतलें भी मिली है। पुलिस ने जब पार्टी में छापा मारा तब यहां रंगारंग डांस चल रहा था। इस हाईप्रोफाइल पार्टी में कई स्थानीय बिजनेसमैन शामिल थे जिन्हें हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने होटल संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई की है। हालांकि होटल संचालक गिरफ्तार हुआ है या नहीं इसकी जानकारी नहीं मिली है।

बता दें कि इस कार्रवाई को सिटी मजिस्ट्रेट ने शहर कोतवाल सहित अन्य थानों की फोर्स के साथ अंजाम दिया है। होटल में जांच करने पहुंची टीम सभी लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस थाने लेकर गई। पुलिस ने घटना स्थल से कई शराब की बोतलें बरामद की है। वैसे ये जानकारी सामने नहीं आई है कि पार्टी आयोजित करने के पीछे मकसद क्या था। पुलिस ने हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। होटल संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
लखनऊ में रेलवे सिग्नल बॉक्स को उड़ाने की साजिश रचने वाला हैंडलर शाकिब गिरफ्तार, PAK में बैठे ISI आका करते थे फंडिंग | रात रात भर बमबारी से परेशान हुए ईरानी, जान बचाने के लिए सरहदें पार करने की होड़, सीमाओं पर बिठाया गया सख्त पहरा | होर्मुज संकट के बीच भारत की बड़ी जीत! 46,000 मीट्रिक टन LPG लेकर 'ग्रीन सांववी' सुरक्षित रवाना | PM Modi की Congress को सख्त चेतावनी, West Asia पर बेतुके बयान बंद करें, Politics से पहले सुरक्षा
Advertisement ×