स्वामी रामभद्राचार्य द्वारा सात दिवसीय कथा का होगा आयोजन

#  कथा सुनने आये भक्तो को नही होगी पास की जरूरत
#  महिला एवं पुरुषो के लिए अलग अलग होगा स्थान
कानपुर। शास्त्री नगर सेन्टल पार्क में रामाभिराम सेवा संस्थान द्वारा आगामी 7 अक्टूबर से सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा का आयोजन किया जायेगा। पत्रकार वार्ता मे संस्था अध्यक्ष अमित झा व विधायक सुरेन्द्र मैथानी ने बताया कि विगत दस वर्ष कथा आयोजन निरंतर किया गया। लेकिन वर्ष 2019 मे स्वामी रामभद्राचार्य की तबियत बिगड़ जाने के कारण कथा आयोजन नहीं कराया जा सका। वही कोरोना काल के आगमन से भी कथा नहीं की जा सकी।
जिसके बाद गत वर्ष कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ व स्वामी धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के कथा में पहुंचने की आशंका जतायी गयी। वही यह भी बताया कि कथा आयोजन से पूर्व 7 अक्टूबर को कथा स्थल से सुबह नौ बजे कलश यात्रा का आयोजन किया जायेगा। यात्रा मे करीब 500 महिलाओं के सम्मिलित होने का लक्ष्य कमेटी ने तय किया। कलश यात्रा में रामलला की प्रतिमूर्ति स्थापित कर लगभग डेड़ किलोमीटर की दूरी पर घुमाते हुये जिसका समापन कथा स्थल में वापस किया जायेगा।
संस्था अध्यक्ष ने बताया कि राम श्री रामभद्राचार्य जी महाराज के रथ के साथ-साथ पांच बगियां और रामलाल की झांकियां भी कलश यात्रा में सम्मिलित होकर निर्धारित मार्ग पर भ्रमण करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
PM Modi की West Bengal में बड़ी चेतावनी, 4 May के बाद TMC के हर पाप का होगा हिसाब | Congress आई तो जेल जाने को रहें तैयार, Rahul Gandhi का Assam CM को अल्टीमेटम | Himanta Biswa Sarma का Congress पर बड़ा पलटवार, Pawan Khera को दी जेल भेजने की चेतावनी | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, "उस जलडमरूमध्य को खोलो, तुम पागल कमीनों!"
Advertisement ×