उज्ज्वला योजना को लेकर बड़ा ऐलान, केंद्र का तोहफा; अब बस इतने रुपये में मिलेगा LPG सिलेंडर

केंद्र सरकार ने लोकसभा चुनाव और पांच राज्यों (मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम) में विधानसभा चुनाव से पहले उज्ज्वला योजना के करोड़ों लाभार्थियों को राहत देते हुए बड़ा फैसला लिया है. मोदी सरकार ने इस स्कीम के तहत मिलने वाली सब्सिडी अब बढ़ा दी है. जिसके बाद अब इस स्कीम का फायदा उठाने वालों को एलपीजी (LPG) गैस का सिलेंडर मात्र 600 रुपये में मिलेगा.

चार महानगरों में अब इतना हुआ दाम

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी को 200 रुपये से बढ़ाकर अब 300 रुपये कर दिया है. सरकार के इस ऐलानके बाद दिल्ली में उज्जवला योजना के लाभार्थियों को अब 603 रुपये में रसोई गैस का सिलेंडर मिलेगा.  उज्जवला योजना के लाभार्थियों को मुंबई में 602.50 रुपये, कोलकाता में 629 रुपये और चेन्नई में 618.50 रुपये में घरेलू एलपीजी सिलेंडर मिलेगा.

करोड़ों परिवारों को मिलेगा फायदा

सरकारी आंकड़ों के मुताबित फिलहाल देशभर में में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों की संख्या करीब 9.6 करोड़ है. यानी आज के इस फैसले की वजह से सब्सिडी में बढ़त का सीधा फायदा देश के 9.6 करोड़ लोगों को मिलेगा. गौरतलब है कि पीएम उज्जवला योजना के तहत सरकार गरीब लोगों को रियायती दरों पर एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×