नौबस्ता मौरंग मंडी में 100 बेड का अस्पताल 6 महीने के अंदर हो जाएगा शुरू : विधायक महेश त्रिवेदी

उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक महेश त्रिवेदी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सेवा, सुरक्षा और सुशासन की 8 वर्षों की सरकार ने अब तक कई ऐतिहासिक निर्णय लिए जिन्होंने प्रदेश की दशा और दिशा को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उन्होंने बताया कि किदवई नगर विधानसभा में कुल 980 करोड रुपए के विकास कार्य कराए गए ।2017 से 2025 तक 45 करोड़ से मुख्यमंत्री स्वास्थ सहायता लाभ एवं विधायक निधि से पीड़ितों का इलाज कराने में किदवई नगर विधानसभा प्रदेश  में पहले स्थान पर है। किदवई नगर विधानसभा में 55 करोड़ की लागत से नौबस्ता मौरंग मंडी में 100 बेड का अस्पताल का निर्माण पूरा हो चुका है 6 महीने के अंदर अस्पताल शुरू हो जाएगा। आसपास के  जिलों के बीमार लोगों की लाभ मिलेगा। विधानसभा में 117 करोड रुपए की लागत से सीएम ग्रिड योजना से तीन प्रमुख सड़कों का निर्माण हो रहा है। लोक निर्माण विभाग से 38 करोड़ से सड़क निर्माण, विधायक निधि से 22 करोड़ से 70% समिति क्षेत्र में विकास कार्य कराया गया। जलकल विभाग से 2.41 करोड रुपए से डेढ़ सौ सबमर्सिबल पंप लगाए गए जलकल एवं जल निगम से 5.93 करोड़ से 12596 मीटर सीवर लाइन एवं 1.5 करोड़ से 8739 मीटर वाटर लाइन डाली गई। 17.5 करोड रुपए से 7664 लोगों को वृद्धावस्था पेंशन सहायता प्रदान की गई।16.37 करोड़ से 2310 दिव्यांगों को पेंशन सहायता दी गई। विधायक निधि से 1350 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल दी गई। 152 करोड़ से किसको से विभिन्न क्षेत्रों में बिजली के जर्जर खंभों को बदलकर नए खंभे लगाए गए। एक करोड़ से पर्यटन विभाग द्वारा 12 देवी मंदिर में विश्राम ग्रह का निर्माण कराया गया। पीएम आवास योजना के तहत 1300 परिवारों को आवास उपलब्ध कराए गए। 365 करोड़ से नगर निगम द्वारा सड़क, नाली एवं पार्क के सुधार कार्य कराए गए।उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के विजन और सीएम योगी के मिशन से उत्तर प्रदेश एक मॉडल के रूप में जनता के सामने है।सरकार स्पष्ट नीति, साफ नियत, प्रतिबद्धता पूर्ण नियोजन के साथ काम कर रही है। उत्तर प्रदेश देश में सबसे अधिक एक्सप्रेसवे, सबसे बेहतरीन रेल, सबसे ज्यादा मेट्रो एवं एयर कनेक्टिविटी वाला राज्य बन गया है। गरीब,किसान,नौजवान एवं जरूरतमंदों को सुरक्षा, सम्मान के साथ साथ सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के मिल रहा है। पत्रकार वार्ता में दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष दीपांकर मिश्रा,बिट्टू परिहार,विनीत दुबे,दीपू पासवान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान 'कुछ भी' कर सकता है', राजनाथ सिंह ने किया सतर्क तो ख्वाजा आसिफ को लगी मिर्ची | Assam Election में Yogi Adityanath की हुंकार, एक-एक घुसपैठिए को बाहर निकालेगी NDA सरकार | महिला आरक्षण बिल पर Kiren Rijiju का बड़ा ऐलान, 16 April को बुलाया गया संसद का Special Session | PM Modi को धन्यवाद देकर बोले Chirag Paswan, उम्मीद है विपक्ष भी Nari Shakti Bill का साथ देगा
Advertisement ×