वाणिज्यकर की छापेमारी के दौरान ट्रक से पकडी गयी 4800 किलो प्रतिबधित पॉलीथीन

  • पॉलीथीन को छिपाने के लिए परचून के सामन से ढक दिया गया था, नगर निगम परिवर्तन दल ने लगाया 4.75 लाख का जुर्माना
कानपुर नगर, एक बार फिर एसपीएसटी वाणिज्यकर विभाग द्वारा ट्रक पर छापेमारी कर चोरी से दूसरे राज्य ले जायी जा रही 4800 किलो प्रतिबंधित पॉलीथीन बरामद की गयी है। इससे पहले जनवरी माह में ही 10 टन अवैध प्रतिबंधित पॉलीथीन पकडी गयी थी। पकडी गयी पॉलीथीन पर किसी की नजर न पडे इसके लिए पॉलीथीन को परचून सामग्री से ढककर दूसरे राज्य के लिए ले जाया जा रहा था। वहीं नगर निगम के परवर्तन दल द्वारा 4.75 लाख का जुर्माना लगाया गया है।
एसपीएसटी वाणिज्यकर विभाग को मिली सूचना के आधार पर विभाग द्वारा समय शताब्दी ट्रक पर छापेमारी की गयी। वाणिज्य विभाग अधिकारियों को बडी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलीथीन बरामद हुई। बताया जाता है कि ट्रक द्वारा इस प्रतिबंधित पॉलीथीन को गुजरात से भदोही भेजा जा रहा था। प्रतिबंधित पॉलीथीन पर किसी की नजर न पडे इसके लिए शातिरों ने परचून के सामान से पॉलीथीन को ढक रखा था। बरामद पॉलीथीन 4800 किलो बताई जाती है और जनवरी माह में ही 10 टन अवैध प्रतिबंधित पॉलीथीन पकडी जा चुकी है। नगर निगम परवर्तन दल द्वारा 4.75 लाख का जुर्माना लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
PM Modi की West Bengal में बड़ी चेतावनी, 4 May के बाद TMC के हर पाप का होगा हिसाब | Congress आई तो जेल जाने को रहें तैयार, Rahul Gandhi का Assam CM को अल्टीमेटम | Himanta Biswa Sarma का Congress पर बड़ा पलटवार, Pawan Khera को दी जेल भेजने की चेतावनी | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, "उस जलडमरूमध्य को खोलो, तुम पागल कमीनों!"
Advertisement ×