सपा नेता के नेतृत्व में दलित बेटी के साथ दुष्कर्म व निर्मम हत्या की घटना के विरोध में निकाला गया कैंडल मार्च

बीपीएस न्यूज़, संवाददाता  
कानपुर। कानपुर में दलित बेटी लक्ष्मी पासी के साथ दुष्कर्म व निर्मम हत्या की घटना के विरोध में शुक्रवार की शाम गोला घाट में सपा नेता चौधरी सुनील यादव के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर गोला घाट तक निकाला गया। जिसमें बड़ी संख्या में पीडीए कार्यकर्ता व स्थानीय लोग शामिल हुए। सभी अपने हाथों में बैनर व मोमबत्तियां थामें हुए थे।
लोग न्याय की मांग करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान लोगों ने दोषियों को फांसी दो और पीड़िता को न्याय दो के जमकर नारे लगाए गए।सपा नेता चौधरी सुनील यादव ने कहा कि विधनू स्थित कठेरुआ गाँव में इस दुष्कर्म की घटना ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है।ऐसी जघन्य घटनाएं कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। उन्होंने बाकी बचे दोषियों की भी शीघ्र गिरफ्तारी और फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। सपा अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय महासचिव शिव कुमार पासवान ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। ऐसी घटनाओं की रोक थाम के लिए सरकार को इस दिशा में ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।
गोला घाट पहुंचकर सभी ने दो मिनट का मौन रखकर पीड़िता को श्रद्धांजलि दी। यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव वीरू पासवान ने बताया कि इस मामले को राष्ट्रीय नेतृत्व के सज्ञान में लेकर पीड़िता के परिजनों को माननीय अखिलेश यादव जी से आर्थिक मदद भी करायी गई है। इस दौरान प्रशासन से अपील की गई कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द सजा दिलाई जाए। पीडीए पंचायत में ज्योति पासवान, गोमती देवी,मुकेश कनोजिया,संतोष राज चौधरी, केशव मधुसूदन, महबूब आलम व कई अन्य स्थानीय लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×