नवरात्रि पर मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत 9 देवियों को “विरासत का शस्त्र” लाइसेंस प्रदान किया गया

कानपुर। शरद नवरात्रि के पावन अवसर पर मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत आज कलेक्ट्रेट सभागार में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा देवी स्वरूप 9 महिलाओं को उनके अपनों की स्मृति में “विरासत का शस्त्र” लाइसेंस प्रदान किया गया।
किसी की आंखों में आंसू छलक आए तो कोई खुशी से झूम उठा। वर्षों से लंबित पड़ी अपने पिता, पति या ससुर की स्मृतियों से जुड़ी हुई यह विरासत जब उन्हें सौंपी गई, तो उपस्थित सभी भाव-विभोर हो उठे।
जिलाधिकारी ने इस अवसर पर कहा – “यह शस्त्र लाइसेंस केवल सुरक्षा एवं आत्मरक्षा का प्रतीक है। इसका प्रयोग सावधानीपूर्वक किया जाए और किसी भी परिस्थिति में इसका दुरुपयोग न हो, यह प्रत्येक की जिम्मेदारी है। मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य नारियों में सुरक्षा, आत्मविश्वास और सशक्तिकरण की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना है।”
इस अवसर पर विरासत शस्त्र लाइसेंस प्राप्त करने वाली देवियाँ
1. जया पाण्डेय, पत्नी स्व० कृष्ण मोहन पाण्डेय
2. सुमन सिंह, पत्नी स्व० गजेन्द्र सिंह
3. उषा सिंह, पत्नी स्व० चन्दपाल सिंह
4. पुष्पा यादव, पत्नी श्री सत्य प्रकाश यादव
5. अरुणिका शर्मा, पुत्री श्री अनिल कुमार शर्मा
6. प्रीती सिंह, पत्नी स्व० आनन्द सिंह
7. हेमलता, पत्नी श्री अनिल कुमार सिंह
8. अलका पाण्डेय, पत्नी श्री ब्रजेश पाण्डेय
9. संगीता सिंह, पत्नी स्व० अजय प्रताप सिंह
शस्त्र लाइसेंस प्राप्त कर महिलाओं ने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा – *“हमें उम्मीद नहीं थी कि इतनी सहजता और पारदर्शिता के साथ हमें शस्त्र लाइसेंस प्राप्त होगा। प्रशासन द्वारा की गई इस पहल ने हमें न केवल सशक्त किया है, बल्कि हमारे आत्मविश्वास को भी और अधिक मजबूत बनाया है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
खालिस्तान पर PM मोदी का ब्रिटेन को कड़ा संदेश, लोकतंत्र में कट्टरपंथ के लिए जगह नहीं | विकास की नई राह! गडकरी बोले- 2027 तक ठोस कचरे से होगा सड़क निर्माण, बदलेगा भारत | कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान हिमस्खलन में एक सैनिक की मौत, एक अन्य लापता | किन-किन देशों में भेजी गई कफ सिरप, 22 बच्चों की मौत के बाद WHO ने भारत से पूछा
Advertisement ×