पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य करते हुए एक परिवार को टूटने से बचाया गया

कानपुर। थाना बर्रा पर आवेदिका प्रिया शुक्ला पुत्री अवधेश कुमार त्रिवेदी (सेवानिवृत्त उ0नि0 उ0प्र0 पुलिस) निवासी 308 आई विश्व बैंक बर्रा थाना बर्रा कमिश्नरेट कानपुर नगर के द्वारा अपने पति विकास शुक्ला (फोरेस्ट गार्ड उ0प्र0 पुलिस) तथा ससुरालजानों के विरुद्ध प्रार्थना पत्र दिया गया था जिसमें  दोनों पक्षों को चौकी बर्रा पर बुलाया गया। दौराने जांच पता चला कि इनके बेटे शिवाय शुक्ला का जन्मदिन है। तत्पश्चात इस बात को आधार बनाकर काफी समझाने बुझाने के बाद उभय पक्षों के बीच काफी समय से चले आ रहे विवाद का निपटारा कर सुलह समझौता कराया गया।
चौकी प्रभारी बर्रा उपनिरीक्षक विकास शर्मा व अन्य पुलिस बल के द्वारा सहानुभूति पूर्वक केक मंगाकर उभय पक्षों व उनके परिवारजनों के साथ शिवाय शुक्ला के जन्मदिन का केक काटा गया। जिससे दोनों परिवारों के बीच उत्पन्न विवाद की समाप्ति हुई। इस दौरान दोनों पक्षों की आंखों में ख़ुशी के आंसू थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर फिर बढ़ा तनाव, ओमान तट पर जहाज पर हमला, 11 भारतीय समेत 12 लोग घायल; विदेश मंत्रालय ने जताई कड़ी आपत्ति | अब हमारी निगाह 3 पर नहीं 403 पर', अखिलेश ने तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारने के दिए संकेत तो राजभर बोले- हो गया टांय-टांय फिस्स ... Mizoram में Codeine Syrup की अवैध बिक्री पर सख्ती, रद्द होंगे Drug License |      लखनऊ में चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के लेबर रूम में लगी भीषण आग, ऊंची लपटों के साथ आसमान में छाया काले धुएं का गुब्बार .... Rejinagar Bypoll में नियमों के उल्लंघन पर AJUP विधायक हुमायूं कबीर अरेस्ट | 'किसी खानदान में जन्म लेने भर से आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते, जनादेश प्राप्त करना है तो सेवा कीजिए...', राहुल गांधी पर किरेन रिजिजू का हमला
Advertisement ×