कानपुर : श्रद्धा दीक्षित ने एक दिन की जिलाधिकारी के रूप में किया कार्य

कानपुर। कुमारी श्रद्धा दीक्षित ने वर्ष 2025 की हाईस्कूल परीक्षा में 600 में से 581 अंक (96.83%) प्राप्त कर जनपद में टॉपर का स्थान प्राप्त किया था। उनकी इस उपलब्धि के सम्मान में उन्हें सांकेतिक जिलाधिकारी के रूप में जिला प्रशासन, कानपुर नगर द्वारा यह दायित्व सौंपा गया। एक दिन की जिलाधिकारी के रूप में श्रद्धा दीक्षित ने जनता की शिकायतें सुनीं तथा उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके उत्साह एवं संवेदनशीलता की सराहना की। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि  “मिशन शक्ति 5.0 का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और प्रशासनिक समझ विकसित करना है। श्रद्धा दीक्षित जैसी प्रतिभाशाली बालिकाएं आने वाले समय में समाज और शासन की दिशा निर्धारित करेंगी।
जनसुनवाई के दौरान सांकेतिक जिलाधिकारी श्रद्धा दीक्षित के समक्ष मीरपुर छावनी, थाना रेलबाजार निवासी अनीसा पत्नी मोहम्मद सईद द्वारा अपने आवास से संबंधित भूमि विवाद की शिकायत प्रस्तुत की गई। प्रार्थिनी ने बताया कि कुछ स्थानीय व्यक्तियों द्वारा उनके मकान के सामने अवैध रूप से रास्ता बनाकर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है तथा विरोध करने पर उन्हें डराया-धमकाया जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि शिकायत के बावजूद पुलिस द्वारा उचित कार्यवाही नहीं की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, 5 सदस्यों वाली हाई पावर्ड कमेटी का किया गठन, हर पहलू की होगी जांच | 'कांग्रेस के कारण देश का विभाजन हुआ, वो गुलामी की मानसिकता और तुष्टिकरण की राजनीति से ग्रसित है', 'वंदे मारतम्' के 2 छंद गाने के फैसले पर भड़के जेपी नड्डा | NDRF की 36 सदस्यीय टीम, 100 गोताखोर और 35 चौकियां स्थापित की गई..... कानपुर में उफान पर गंगा नदी, 176 गांवों में बाढ़ का अलर्ट; बचाव दल तैनात | श्वेता तिवारी ने इंस्टामार्ट से ऑर्डर की एनर्जी ड्रिंक, लेकिन साथ में कॉकरोच भी आए मुफ्त; फिरकी लेते हुए बोलीं- मुंढे जी आप कहां है? .......... Amit Shah के सामने साउथ के CM ने की 2 बड़ी मांग
Advertisement ×