रेलवे लाइन के किनारे चल रही थी खुदाई, 15 फीट नीचे मिली भगवान विष्णु की 4 फीट लंबी मूर्ति

बिहार के गोपालगंज में रेलवे लाइन (पटरी) के किनारे मिट्टी की खुदाई चल रही थी कि तभी वहां कुछ ऐसा मिला जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई और भगवान के जयकारे लगाने लगी. दरअसल खुदाई के दौरान 4 फुल लंबी भगवान विष्णु की मूर्ति मिली. संभावना जताई जा रही है कि मूर्ति अष्टधातु से बनी और काफी पुरानी है.

स्थानीय लोगों की सबसे पहले इस मूर्ति पर नजर पड़ी, उसके बाद इसकी सूचना पुलिस को मिली. पुलिस मूर्ति को कब्जे में लेकर पुरातत्व विभाग को जांच के लिए भेज रही है.

जेसीबी से मिट्टी की खुदाई की जा रही थी
पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि बरौली थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव के समीप रेलवे लाइन के किनारे जेसीबी से मिट्टी की खुदाई की जा रही थी. रविवार की शाम मिट्टी खुदाई के दौरान जमीन के 15 फीट अंदर भगवान विष्णु की प्राचीन मूर्ति मिली है. ग्रामीणों का कहना है कि यह करीब 4 फीट की काले रंग की खंडित प्रतिमा है. देखने से से भगवान विष्णु की प्रतिमा लग रही है. प्रतिमा में दायां हाथ टूटा हुआ है.

‘जांच के बाद ही सही जानकारी मिल पाएगी’
बरौली के थाना प्रभारी अश्विनी कुमार तिवारी ने बताया कि देखने में यह मूर्ति काफी कीमती और अष्टधातु से निर्मित लग रही है लेकिन फिलहाल बहुत कुछ कहा नहीं जा सकता. थाना प्रभारी ने कहा कि मूर्ति जांच के लिए पुरातत्व विभाग को भेजी जा रही है. जांच के बाद ही कुछ सही जानकारी मिल पाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फ्रीज किए गए अकाउंट के खिलाफ TMC की अर्जी खारिज, सुनवाई के लिए वापस HC भेजा ...... अखिलेश यादव का BJP पर हमला, देश में सामाजिक न्याय आपातकाल के दौर में | 'भारत ने 9/11 होने से बचा लिया', प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को लेकर PM मोदी से कही बड़ी बात; बहादुरी को किया सलाम |      भारत ने पाकिस्तान को कांटे के मुकाबले में चटाई धूल, Asian Games हॉकी में 4-3 से शानदार जीत दर्ज कर गोल्ड की ओर बढ़ाया कदम | Ethanol विवाद के बीच Bihar पहुँचे Nitin Gadkari, E-20 ईंधन से वाहनों को नुकसान के दावे करने वालों की कर दी खिँचाई ......... Ramban में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरंग में बस पलटने से 33 लोग घायल
Advertisement ×