रेलवे लाइन के किनारे चल रही थी खुदाई, 15 फीट नीचे मिली भगवान विष्णु की 4 फीट लंबी मूर्ति

बिहार के गोपालगंज में रेलवे लाइन (पटरी) के किनारे मिट्टी की खुदाई चल रही थी कि तभी वहां कुछ ऐसा मिला जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई और भगवान के जयकारे लगाने लगी. दरअसल खुदाई के दौरान 4 फुल लंबी भगवान विष्णु की मूर्ति मिली. संभावना जताई जा रही है कि मूर्ति अष्टधातु से बनी और काफी पुरानी है.

स्थानीय लोगों की सबसे पहले इस मूर्ति पर नजर पड़ी, उसके बाद इसकी सूचना पुलिस को मिली. पुलिस मूर्ति को कब्जे में लेकर पुरातत्व विभाग को जांच के लिए भेज रही है.

जेसीबी से मिट्टी की खुदाई की जा रही थी
पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि बरौली थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव के समीप रेलवे लाइन के किनारे जेसीबी से मिट्टी की खुदाई की जा रही थी. रविवार की शाम मिट्टी खुदाई के दौरान जमीन के 15 फीट अंदर भगवान विष्णु की प्राचीन मूर्ति मिली है. ग्रामीणों का कहना है कि यह करीब 4 फीट की काले रंग की खंडित प्रतिमा है. देखने से से भगवान विष्णु की प्रतिमा लग रही है. प्रतिमा में दायां हाथ टूटा हुआ है.

‘जांच के बाद ही सही जानकारी मिल पाएगी’
बरौली के थाना प्रभारी अश्विनी कुमार तिवारी ने बताया कि देखने में यह मूर्ति काफी कीमती और अष्टधातु से निर्मित लग रही है लेकिन फिलहाल बहुत कुछ कहा नहीं जा सकता. थाना प्रभारी ने कहा कि मूर्ति जांच के लिए पुरातत्व विभाग को भेजी जा रही है. जांच के बाद ही कुछ सही जानकारी मिल पाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
किताब जहर से भरी है, शिंदे नेतृत्व वाली शिवसेना ने सोनिया गांधी की आत्मकथा का विरोध किया, सावरकर की निंदा पर फाड़े पन्ने .... Gorakhpur में काशी की तरह BJP का आएगा डबल जीरो, अखिलेश यादव का दावा | गाजियाबाद CJM कोर्ट से आजम खान को मिली अंतरिम जमानत, 50-50 हजार के दो जमानती और पर्सनल बॉन्ड की शर्त पर कोर्ट से मिली बेल ..... बड़ा फैसला...30 नवंबर तक सऊदी अरब के लिए नहीं उड़ेंगी फ्लाइट्स |      Pratapgarh में बोले Dhirendra Shastri, सनातन को बाहरी ताकतों से नहीं भीतर के तत्वों से खतरा ........... CM मोहन यादव ने सफाईकर्मियों पर की पुष्प वर्षा, कहा- भोजन कराने से ज्यादा पत्तल उठाने में पुण्य | लश्कर कमांडर लतीफ भट मुठभेड़ में ढेर, कुलगाम हमले के मास्टरमाइंड ने मस्जिद में घंटों छिपकर की थी जान बचाने की कोशिश ................. UP:अंबेडकरनगर में सुपारी किलर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर
Advertisement ×