बरेली का ब्लेडमैन बीवी की खुन्नस में लड़कियों को मारता था ब्लेड हुआ गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बरेली से पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है जो बेहद अनोखे तरीके से अपराध को अंजाम देता था. इस शख्स को पूरे इलाके में ‘ब्लेडमैन’ के नाम से जाना जाता है. आरोपी की पहचान 42 वर्षीय सज्जाद के नाम से की गई है जो शेविंग ब्लेड से लड़कियों पर हमले करता था. ब्लैडमैन सज्जाद के खौफ से शहर की लड़कियां और महिलाएं घर से बाहर निकलने से डरने लगी थीं. काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने इस खूंखार शख्स को धर दबोचा है. इसके लिए पुलिस ने 300 सीसीटीवी फुटेज की तलाशी ली जिसके बाद यह खतरनाक आरोपी पुलिस की पकड़ में आया. जिस अनोखे अंदाज में आरोपी घटना को अंजाम देता था, उससे भी अनोखी इसकी कहानी है.

पुलिस को दिए बयान में ब्लेडमैन सज्जाद ने बताया कि उसका उत्पीड़न घर में होता था. इसी बात का गुस्सा वह बाहर की महिलाओं पर निकालता था. ब्लेडमैन पीछे बाइक से आता था और महिलाओं के चेहरे पर ब्लेड से गहरा घाव करके निकल जाता था. इस आरोपी की दहशत बरेली के थाना प्रेम नगर इलाके में फैल गई थी. इसकी वजह से महिलाएं घर के अंदर ही कैद हो गईं थीं. गिरफ्तार होने के बाद आरोपी सज्जाद ने बताया कि उसे ब्लेडमैन बनने का पछतावा है.

बरेली पुलिस ने आरोपी सज्जाद को गिरफ्तार करने के बाद मामले की जांच मानसिक रोगी के तौर पर शुरू की है. सीरियल क्रिमिनल सज्जाद को गिरफ्तार करने के लिए एसपी सिटी बरेली राहुल भाटी ने कई टीमों का गठन किया था और उनकी तैनाती शहर में की थी. सज्जाद ने पुलिस को बताया की उसकी बीवी सबीना ने उसे धोखा दिया और 20 लाख रुपये लेकर भाग गई जिसके बाद उसे सभी लड़कियों से नफरत हो गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
पंजाब चुनाव से पहले गर्माई सियासत: AAP ने विधायक सुखवीर मैसरखाना को पार्टी से किया निष्कासित, झूठी अफवाह फैलाने का आरोप ... UP MLC Election: सपा ने आगरा और गोरखपुर शिक्षक सीट पर बदले प्रत्याशी | 'हार के डर से पैर में प्लास्टर लगाया और 'खेला होबे' बोलती रहीं...', 5 साल बाद ममता बनर्जी की 'चोट' को लेकर बोले ऋतब्रत बनर्जी ......... राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, क्या कांग्रेस में होंगे शामिल? |      योगी सरकार की 'सर्जिकल स्ट्राइक'; 23 हजार क्रिमिनल अरेस्ट, 15,233 करोड़ रुपये की माफिया प्रॉपर्टी हुई जब्त, आंकड़े जारी ............... राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, क्या कांग्रेस में होंगे शामिल? | Abhijeet Dipke तुरंत मांगें माफी नहीं तो RPI करेगी सख्त कार्रवाई, Ramdas Athawale ने दी चेतावनी ................... Manipur में Census से पहले NRC लागू करने पर विचार, सरकार ने दिया आश्वासन
Advertisement ×