Gyanvapi परिसर के ASI सर्वे पर SC ने बुधवार शाम तक लगाई रोक, कहा- हाईकोर्ट जाए मुस्लिम पक्ष

यूपी के वाराणसी में जारी ज्ञानवापी परिसर के एएसआई सर्वे पर रोक लगाने की मांग करते हुए मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट (SC) में याचिका दायर की है. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानवापी में चल रहे ASI के सर्वे पर बुधवार शाम 5 बजे तक रोक लगा दी है और मुस्लिम पक्ष से कहा है कि आप हाईकोर्ट जाएं. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम एएसआई से कह सकते हैं कि तब तक यथास्थिति रहे. वहीं, मुस्लिम पक्ष की मांग थी कि सर्वे पर रोक ही लगा दी जाए. सीजेआई ने कहा कि हम ASI को निर्देश दे सकते हैं कि फिलहाल कोई खुदाई न हो. इसकी सुनवाई शुक्रवार को कर सकते हैं. बता दें कि आज मुस्लिम पक्ष ने ज्ञानवापी सर्वे का मामला CJI की बेंच के सामने रखा. वहीं, हिंदू पक्ष ने सर्वे पर रोक की मुस्लिम पक्ष की मांग का विरोध किया. हिंदू पक्ष ने कहा कि जो सर्वे हो रहा है, उसमें सील किया हुआ एरिया शामिल नहीं है.

हिंदू पक्ष ने किया याचिका का विरोध

2 हफ्ते का दे सकते हैं वक्त

सीजेआई ने मुस्लिम पक्ष से कहा कि आप चाहें तो हम 2 हफ्ते का वक्त दे सकते हैं ताकि आप हाईकोर्ट का रुख कर सकें. इस दरमियान वहां खुदाई जैसा कोई काम नहीं होगा. अगर ASI सिर्फ वहां मापना, फोटोग्राफी जैसा ही काम कर रहा है तो उस जगह का स्वरूप कैसे बदल सकता है. सीजेआई ने कहा कि अभी संभावनाओं पर विचार कर रहे हैं. वहीं, सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि बेहतर होगा कि हाईकोर्ट ही इस केस को मेरिट पर सुन ले.

मुस्लिम पक्ष ने की ये मांग

मुस्लिम पक्ष ने कहा कि अगर सुप्रीम कोर्ट फिलहाल सर्वे पर रोक ही लगा ही देता है तो इससे कोई नुकसान नहीं होने वाला है. अभी तो ये भी तय नहीं हुआ कि हिंदू पक्ष का दावा सुनवाई लायक है भी या नहीं. फिर सर्वे की इस कवायद का मतलब क्या है. मुस्लिम पक्ष के वकील ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के 2021 में दिए आदेश का हवाला दिया. मुस्लिम पक्ष का कहना है कि तब हाईकोर्ट ने ASI सर्वे से इनकार कर दिया था. फिर जिला जज कैसे ये आदेश पास कर सकते हैं. मुस्लिम पक्ष ने कहा कि इस साल मई में सुप्रीम कोर्ट ने शिवलिंग वाली जगह पर सर्वे को लेकर रोक लगा दी थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×