एक्शन में CM Yogi, SHO और चौकी इंचार्ज सस्पेंड, पीड़िता की मां से भी मिले

अयोध्या रेप केस मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक्शन में हैं। आज उन्होंने पीड़ित नाबालिक लड़की की मां से मुलाकात की। इसके तुरंत बाद उन्होंने पूरा कलंदर थाना अध्यक्ष रजत शर्मा और चौकी इंचार्ज अखिलेश गुप्ता को सस्पेंड कर दिया। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने शिकायत मिलने के बाद त्वरित कार्यवाही नहीं की और मुकदमा दर्ज करने में भी देरी की। इतना ही नहीं, मुख्य आरोपी मोइन खान की संपत्तियों की भी जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

मोइन खान पर आरोप है कि तालाब और सरकारी जमीनों पर उसका अवैध कब्जा है। मामला पूरा कलंदर थाना क्षेत्र का है। आरोप है कि नाबालिक से दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने उसकी अश्लील वीडियो बनाया। लंबे समय तक उसे ब्लैकमेल करते रहे और बारी-बारी से रेप करते रहे। पीड़िता के गर्भवती होने के बाद इसका खुलासा हुआ। परिवार वालों ने जब पुलिस से शिकायत की तो एक्शन नहीं लिया गया। हिंदू संगठनों के साथ निषाद पार्टी के लोगों ने सड़क पर विद्रोह किया तब जाकर सपा के भद्रास नगर अध्यक्ष मोइन खान और उसकी बेकरी में काम करने वाले राजू को गिरफ्तार किया गया।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘आज लखनऊ में जनपद अयोध्या के बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान के साथ आए अयोध्या की पीड़ित बच्ची के परिजनों से भेंट की।’’ योगी ने कहा, ‘‘दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, उन पर कठोरतम कार्रवाई होगी। बच्ची को हर कीमत पर न्याय दिलाने हेतु हम प्रतिबद्ध हैं।’’ इस पोस्ट में मुख्यमंत्री ने बच्ची के परिजनों से मुलाकात की एक तस्वीर भी साझा की।

मुख्यमंत्री से मिलने के बाद पीड़िता की मां ने संवाददाताओं से कहा कि उनकी बच्ची के साथ दरिंदगी करने वालों के लिए उन्होंने सरकार से फांसी की सजा की मांग की है, इस पर मुख्यमंत्री ने भी आश्वस्त किया कि बच्ची को हर कीमत पर न्याय दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस बात को लेकर भी आश्वस्त किया है कि आरोपी समाजवादी पार्टी (सपा) नेता मोईद खान की संपत्तियों की जांच कराई जाएगी और अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलेगा। बृहस्पतिवार को विधानसभा में योगी आदित्यनाथ ने इस घटना का जिक्र किया और सपा पर निशाना साधा। योगी ने कहा, ‘‘यह अयोध्या का मामला है। मोईद खान सपा से है और अयोध्या सांसद की टीम का सदस्य है। वह 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने के मामले में संलिप्त पाया गया है। सपा ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
पंजाब चुनाव से पहले गर्माई सियासत: AAP ने विधायक सुखवीर मैसरखाना को पार्टी से किया निष्कासित, झूठी अफवाह फैलाने का आरोप ... UP MLC Election: सपा ने आगरा और गोरखपुर शिक्षक सीट पर बदले प्रत्याशी | 'हार के डर से पैर में प्लास्टर लगाया और 'खेला होबे' बोलती रहीं...', 5 साल बाद ममता बनर्जी की 'चोट' को लेकर बोले ऋतब्रत बनर्जी ......... राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, क्या कांग्रेस में होंगे शामिल? |      योगी सरकार की 'सर्जिकल स्ट्राइक'; 23 हजार क्रिमिनल अरेस्ट, 15,233 करोड़ रुपये की माफिया प्रॉपर्टी हुई जब्त, आंकड़े जारी | Abhijeet Dipke तुरंत मांगें माफी नहीं तो RPI करेगी सख्त कार्रवाई, Ramdas Athawale ने दी चेतावनी ................... Manipur में Census से पहले NRC लागू करने पर विचार, सरकार ने दिया आश्वासन
Advertisement ×