78 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त 2024 का आगाज़-9 से 15 अगस्त 2024 तक हर घर तिरंगा अभियान शुरू 

  • हर घर तिरंगा लगने के जुनून में हर नागरिक का उत्साह चरम पर पहुंचा 
गोंदिया – वैश्विक स्तरपर दुनियां के अनेक देशों में राजनीतिक, आर्थिक व अनेक घरेलूसमस्याओं के चलते उथल-पुथल लगी हुई है, कहीं राजनीतिक अस्थिरता, तो कहीं हिंसात्मक प्रदर्शन, तो कहीं चुनाव की गहमागहमी, जिसका सटीक उदाहरण बांग्लादेश केन्या ब्रिटेन अमेरिका सहित अनेक देशों के झूझने की स्थिति में देख रहे हैं रहे हैं, परंतु भारत अपने एक दृढ़ संकल्प विज़न 2047, 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था 3 नंबर की वैश्विक अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर इत्यादि अपने टारगेट्स पर रणनीतिक नीतियों के अनुसार सफ़लता के झंडे गाड़ते हुए चल रहा है। कुशल केंद्रीय नेतृत्व की सटीक परिचयकता का सटीक उदाहरण हम 8 जुलाई 2024 के संसद के दोनों सत्रों में पूर्ण वित्त विधेयक 2024 का पारित होना है। उधर 16 अगस्त 2023 से आजादी की 75 से 100 वर्षों की यात्रा अमृतकाल  2047 की शुरुआत हो गई है, जो निश्चित रूप से महान भारत की रचना करेगी और 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनियां पर राज करने वाला बादशाह का दर्ज़ा प्राप्त होगा जिसके लिए हर नागरिक की सहभागिता ज़रूरी है।वैश्विक स्तरपर पूरी दुनियां की नजरें भारत द्वारा मनाए जाने वाले 78 वें स्वतंत्रता दिवस उत्सव 15 अगस्त 2024 की ओर लगी हुई है,जिसका नेतृत्व माननीय पीएम करेंगे व ध्वज फहराएंगे और इस ऐतिहासिक स्मारक की प्राचीर से राष्ट्र को पारंपरिक संबोधन करेंगे। दूसरी ओर भारत देश 09 से 15 अगस्त 2024 के बीच हर घर तिरंगा अभियान मनाया जा रहा है, जिसमें करोड़ों लोगों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी डीपी को तिरंगे में बदल दिया है,जिससे नागरिकों में जोश और गज़ब के उत्साह का बोध हो रहा है और हमारे प्रिय देश और हमारे दिल का संबंध और गहरा हो रहा है, राष्ट्रवाद की भावना कूट-कूट कर समाहित हो रही है। चूंकि 78 वें स्वतंत्रता दिवस उत्साह उमंग से अमृत महोत्सव संपन्न होकर 1947-2047 अमृत काल शुरू हो गया है,इसलिए मीडिया में उपलब्ध जानकारी के सहयोग से इस आर्टिकल के माध्यम से हम चर्चा करेंगे।वैश्विक स्तरपर पूरी दुनियां की नजरें भारत द्वारा मनाए जाने वाले 78 वें स्वतंत्रता दिवस उत्सव 15 अगस्त  2024 की ओर लगी हुई है, जिसका नेतृत्व माननीय पीएम करेंगे व ध्वज फहराएंगे और इस ऐतिहासिक स्मारक की प्राचीर से राष्ट्र को पारंपरिक संबोधन करेंगे। दूसरी ओर भारत देश 09 से 15 अगस्त 2024 के बीच हर घर तिरंगा अभियान मनाया जा रहा है जिससे नागरिकों में जोश और गज़ब के उत्साह का बोध हो रहा है और हमारे प्रिय देश और हमारे दिल का संबंध और गहरा हो रहा है, राष्ट्रवाद की भावना कूट-कूट कर समाहित हो रही है। बता दे केंद्रीय संस्कृत मंत्री ने कल 8 अगस्त 2024 को स्वतंत्रता दिवस समारोह के एक हिस्से के रूप में 9 से 15 अगस्त 2024 तक हर घर तिरंगा अभियान व अनेक कार्यक्रम किए जाएंगे जिसकी पूरी चर्चा हम नीचे पैराग्राफ में करेंगे। चूंकि 78 वें स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2024 का आगाज़ 9 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान शुरू हो गया है तथा हर घर तिरंगा लगने के जुनून में हर भारतीय नागरिक का उत्साह चरम पर पहुंचा है इसलिए आज हम मीडिया उपलब्ध जानकारी के सहयोग से इस आर्टिकल के माध्यम से चर्चा करेंगे भारत की अमृतकाल यात्रा 2047 शुरू हो चुकी है भारत को पूर्ण विकसित ही नहीं दुनियां पर राज करने वाला दर्जा प्राप्त ज़रूर होगा।
साथियों बात अगर हम 9 से 15 अगस्त 2024 से स्वतंत्रता दिवस सप्ताह मनाने की प्रक्रिया शुरू होने की करें तो, केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री ने यानी 8 अगस्त, 2024 को घोषणा करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के हिस्से के रूप में 9 से 15 अगस्त, 2024 तक तीसरा हर घर तिरंगा (एचजीटी) अभियान चलाया जाएगा।  इस पहल का उद्देश्य हर भारतीय को राष्ट्रीय ध्वज, तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित करके नागरिकों में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना पैदा करना है। उन्होंने नागरिकों से अपने घरों में तिरंगा फहराने और झंडे के साथ एक सेल्फी क्लिक करने और इसे साइट  अपलोड करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि 2022 में आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में शुरू किया गया हर घर तिरंगा अभियान एक जन आंदोलन बन गया है, जिसे देश भर में समाज के विभिन्न वर्गों ने अपनाया है। 2022 में, 23 करोड़ से अधिक घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और 6 करोड़ लोगों ने ध्वज के साथ अपनी सेल्फी साइट पर अपलोड की। 2023 में, हर घर तिरंगा अभियान के तहत 10 करोड़ से अधिक सेल्फी अपलोड की गईं। उन्होंने यह भी कहा कि सभी राज्य और केंद्रशासित प्रदेश अभियान की सफलता सुनिश्चित करते हुए समारोह में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। प्रमुख उद्योग भागीदार- ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, रेलवे, नागरिक उड्डयन क्षेत्र, भारतीय सशस्त्र बल और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) भी सूचना के प्रसार और अभियान को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। देश भर में स्वयं सहायता समूह बड़े पैमाने पर झंडे के उत्पादन और उपलब्धता में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहसहयोगात्मक प्रयास राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के दृष्टिकोण को वास्तविकता में बदल रहा है तथा यह भारत के लोगों का, भारत के लोगों द्वारा एक और महत्वपूर्ण उत्सव है। उन्होंने बताया कि हर घर तिरंगा उत्सव के तहत देशभर में लोक संपर्क से जुड़ी विभिन्नगतिविधियां आयोजित की जा रही हैं, जिनमें शामिल हैं:(1) तिरंगा दौड़: देशभक्ति को बढ़ावा देने के लिए देश भर के विभिन्न शहरों में आयोजित की जाएंगी।(2) तिरंगा संगीत कार्यक्रम: हमारी राष्ट्रीय विरासत का जश्न मनाने के लिए देशभक्ति गीतों पर आधारित संगीत कार्यक्रम।(3) नुक्कड़ नाटक: एकता और देशभक्ति का संदेश फैलाने के लिए स्थानीय समुदायों में प्रदर्शन।(4) चित्रकला प्रतियोगिता: युवाओं और बच्चों को राष्ट्र के प्रति अपने प्रेम की कलात्मक अभिव्यक्ति में शामिल करना।(5) तिरंगा के विकास पर प्रदर्शनी: राष्ट्रीय ध्वज के इतिहास और महत्व को प्रदर्शित करना।
(6) फ्लैश मॉब: सार्वजनिक स्थानों पर राष्ट्रीय गौरव का उत्साहपूर्ण प्रदर्शन। अभियान का एक मुख्य आकर्षण संसद सदस्यों की विशेष तिरंगा बाइक रैली है, जो 13 अगस्त को सुबह 8 बजे दिल्ली में आयोजित की जाएगी। यह रैली भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली से शुरू होगी और इंडिया गेट से होते हुए मेजर ध्यानचंद स्टेडियम पर समाप्त होगी। पीएम ने 28 जुलाई, 2024 को अपने नवीनतम मन की बात कार्यक्रम में, नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने और ‘हर घर तिरंगा’ की परंपरा को जारी रखने का आग्रह किया, जिसमें पिछले दो वर्षों में जनता की व्यापक भागीदारी देखी गई है।
साथियों बात अगर हम 15 अगस्त मनाने के संदर्भ में जानने की करें तो, लगभग 200 वर्षों तक अंग्रेजों ने हमारे भारत देश पर शासन किया। इनमें कई बार वीर क्रांतिकारियों द्वारा लड़ाईयां लड़ी गई और कई आंदोलन किये गये। जिसमें न जाने कितने ही वीर शहीद हुए। कई वर्षों तक जद्दोजहद करते-करते अंततः 15 अगस्त 1947 को हमें आज़ादी मिली। जिस अवसर को हम सभी भारतवासी सम्मान के साथ प्रत्येक वर्षस्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाते हैं। हमारे देश में स्वतंत्रता दिवस समारोह केवल कोई दिन नहीं बल्कि एक उत्सव के रूप में मनाया जाता है। प्रत्येक वर्ष इस दिन को पूरे भारतवर्ष में धूम-धाम से मानाया जाता है। ये त्योहार सभी के आपसी मतभेदों को भुलाकर एक साथ मिलजुल कर मनाये जाने वाला त्योहार है। इस दिन लोग अपनी आज़ादी का जश्न मनाते हैं और देश के प्रगति व विकास की कामना करते हैं। स्वतंत्रता दिवस एक ऐतिहासिक पर्व है, आज से 78 वर्ष पूर्व भारत को अंग्रेजों से आज़ादी मिली थी। भारत, जिसने अपना अस्तित्व खो दिया था, को पुनः अपनी पहचान मिली।अंग्रेज भारत आए और यहां के परिवेश को बड़े ध्यान से जानने और परखने के बाद, हमारी कमजोरियों को ध्यान में रखते हुए हम पर आक्रमण किया था। हमारे माननीय पीएम द्वारा हर साल लाल किले पर झंडा फहराया जाता है। इसके बाद वे देश को संबोधित करते हैं और फिर कुछ रंगा-रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये जाते हैं। इसे देखने के लिये दूर-दूर से लोग दिल्ली जाते हैं और जो नहीं जा पाते वे इसका सीधा प्रसारण देखते हैं।इस प्रकार हम हमारे वीर जवानों को याद करते हुए अपना स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं। बता दें आज से 78 वर्ष पूर्व हम पर अंग्रेजों का शासन था, वे व्यापार के बहाने भारत आए और धीरे-धीरे सब कुछ अपने अधीन कर लिया और हमें अपना गुलाम बना लिया था। हमारे देश के वीर योद्धाओं की वजह से आज हम स्वतंत्र हुए हैं और उन लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए इस दिन को मनाते हैं।स्वतंत्रता दिवस भारत के राष्ट्रीय पर्वों में से एक है।
साथियों बात अगर हम उत्साह पर्व को संक्षिप्त में टू द पॉइंट जानने की करें तो(1) देश में स्वतंत्रता दिवस समारोह मुख्य रूप से लाल किले पर मनाया जाता है।(2) सभी भारतीयों देश के सम्मान में तिरंगे को सलाम करते हैं।(3) पूरे भारत में आजादी की ख़ुशी और शहीदों के सम्मान में ध्वजारोहण किया जाता है।(4) इस अवसर पर लोग राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत गाते हैं।(5) पूरा देश तिरंगे और तिरंगे के रंगों के लाइटों से सजा हुआ लगता है।(6) लोग तिरंगे के रंग के वस्त्र पहन कर उत्सव मनाते हैं।(7) अमीर, गरीब सभी इस पर्व को बड़े उत्साह के साथमनाते हैं।(8) स्वतंत्रता दिवस का पर्व सभी धर्मों के लोग एक साथ मिलकर मनाते हैं।(9) टीवी चैनलों पर पूरे दिन देशभक्ति के गाने व फ़िल्में प्रसारित होते हैं।(10) प्रत्येक व्यक्ति अपने तरीके से स्वतंत्रता का जश्न मनाता हैं।(11) इस दिन,पीएम राजधानी दिल्ली में लाल किले पर झंडारोहण करते हैं, जिसमें हजारों लोग शामिल होते हैं।(12) इस दिन पीएम लाल किले से देश को संबोधित करते है और लोगों को देश की उपलब्धियों से अवगत कराते हैं (13) यह भारतीय लोकतंत्र के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है, जिसे भारतीय पूरे सम्मान के साथ मनाते हैं।(14) भारत के सभी राज्यों, शहरों, गांवों और कस्बों में लोग झंडा फहराते हैं और शहीदों को नमन करते हैं।(15) केवल भारत में ही नहीं, दुनियां भर में लाखों लोग इस झंडारोहण समारोह का हिस्सा बनते हैं और इसका आनंद लेते हैं।(16) सड़कों, दफ्तरों और स्कूल-कालेज संस्थानों से आने वाली राष्ट्रगान की तेज आवाज़े पूरे दिन सुनाई देती है।(17) स्कूल एवं कालेजों में स्वतंत्रता पर आधारित नाटक, निबंध, कहानी, कविता आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं।(18) छोटे बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर, तिरंगी टोपी पहन कर बहुत ही खुशी से इस अवसर को मनाते हैं।(19) ये पर्व हमें स्वतंत्रता दिलाने वाले अनगिनत क्रांतिकारियों के त्याग और बलिदान के नाम मनाते हैं।(20)लोग घूमने जाते है, अच्छे पकवान खाते है और पतंग उड़ाकर इस अवसर का आनंद लेते हैं।
अतः अगर हम उपरोक्त पूरे विवरण का अध्ययन कर इसका विश्लेषण करें तो हम पाएंगे कि 78 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त 2024 का आगाज़-9 से 15 अगस्त 2024 तक हर घर तिरंगा अभियान शुरू।हर घर तिरंगा लगने के जुनून में हर नागरिक का उत्साह चरम पर पहुंचा।भारत की अमृतकाल यात्रा 2047 शुरू हो चुकी है,भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र ही नहीं दुनियां पर राज़ करने वाला दर्ज़ा प्राप्त होगा।
संकलनकर्ता लेखक – कर विशेषज्ञ स्तंभकार एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी गोंदिया महाराष्ट्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×