अश्विन महाराज द्वारा निर्मित सॉन्ग ‘गुमसुम नैना’ जारी

अश्विन महाराज द्वारा संचालित म्यूजिक लेबल ‘महाराज’ अपने शानदार गानों के जरिए म्यूजिक इंडस्ट्री में अपना नाम स्थापित करने की दिशा में अग्रसर है। हालही में इस म्यूजिक लेबल द्वारा निर्मित ‘बोल रहा है कंकर..’ को यूट्यूब पर काफी पसंद किया गया और अब संगीतप्रेमियों के लिए एक नया रोमांटिक सॉन्ग जारी किया गया है ‘गुमसुम नैना’। यह गाना निश्चित रूप सभी के दिलों को छू जाएगा। इस गाने के म्यूजिक वीडियो में नवोदित शिल्पी त्यागी और संतोष कुमार नज़र आयेंगे। यह गाना अश्विन महाराज के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है। विशाल पांडेय ने इस गाने को स्वरबद्ध किया है। सतीश त्रिपाठी द्वारा संगीतबद्ध किए गए इस गाने के बोल फणींद्र राव ने लिखे हैं।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
पटना में JDU की मीटिंग के बाद बड़ा ऐलान, नीतीश कुमार फिर बने राष्ट्रीय अध्यक्ष; बिहार प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर भी लगी मुहर | महाराष्ट्र के परभणी में बड़ा हादसा, हनुमान मंदिर परिसर में छत गिरी; मलबे में कई श्रद्धालु दबे, मची अफरातफरी | पुलिस पर हमला कर पति को छुड़ाने की कोशिश करने के आरोप में TMC नेता जहांगीर खान की पत्‍नी सरीना गिरफ्तार | तेज प्रताप ने आकाश के खिलाफ दर्ज कराई FIR, बोले- पिता लालू यादव और मेरी हत्या करवाना चाहता है अनुष्का का भाई
Advertisement ×