महाराष्ट्र में फडणवीस सरकार, तीसरी बार बने राज्य के मुख्यमंत्री

महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस ने आज एक बार फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। हाल में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन को मिले बंपर बहुमत के बाद देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने। देवेंद्र फडणवीस के अलावा शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे और एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। मुंबई में देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में एनडीए की ताकत देखने को मिली।

पूरे देश के एनडीए के नेता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। देवेंद्र फडणवीस को राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने शपथ दिलाई। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए। इसके अलावा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल भी इस समारोह में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
पटना में JDU की मीटिंग के बाद बड़ा ऐलान, नीतीश कुमार फिर बने राष्ट्रीय अध्यक्ष; बिहार प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर भी लगी मुहर | नेतन्याहू बने ट्रंप के गले की फांस! होर्मुज बंद के बाद और अब ईरान ने फिर दिखाई आंख, बोला- लेबनान हमला रोको या भूल जाओ समझौता | NEET UG 2026 Re Exam: कड़ी सुरक्षा में एग्जाम संपन्न, कई सवालों ने छुड़ाए 22 लाख छात्रों के पसीने | 'हिजबुल्लाह को गड़बड़ी करने से तुरंत रोकना, नहीं तो ईरान में तबाही मचा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Advertisement ×