यूपी में ओवैसी – रावन गठबंधन और पंजाब चुनावों के लिए अकाली दल – बीजेपी गठबंधन हो गया है। गुरु परब के दिन का इंतज़ार था घोषणा करने के लिए और विगत दिनों अमित शाह ने ये भी घोषणा कर दिया कि बड़ा भाई अकाली रहेगा और मुख्यमंत्री भी उन्हीं का बनेगा। बीजेपी पंजाब में बहुत अच्छा कर रही है और हिंदू वोट तो आयेगा खासकर यूपी वाले भैयों का पर उसकी मजबूरी है कि सिख वोट नहीं आता उसके पास। बीजेपी में कोई तगड़ा जट्ट सिख नेता नहीं है। पंजाब इतने साल के एमिग्रेशन और इंटरनल इमीग्रेशन के बाद भी सिख मेजोरिटी राज्य है और उनमें भी जट्ट सिख सबसे ज़्यादा हैं। चुनाव बहुत रोचक हो गया है। वैसे तो अकाली दल एक विलुप्त पार्टी है पर रूरल पंजाब में उसका अभी भी अच्छा सिक्का है। कुछ कुछ दूसरी गति भी हैं जैसे हरसिमरत कौर बठिंडा से हमेशा जीती ही है। बीजेपी का हिंदू वोट और अकाली दल का ग्रामीण सिख वोट मिला कर अच्छा प्रतिशत बनता है जो केजरीवाल के आप के लिए चिंता का विषय है।
पंजाब में दूसरा बड़ा वोट बैंक दलित हैं – सिख दलित और हिंदू दलित लगभग बराबर हैं। दूसरा इसलिए लिखा है क्योंकि वैसे तो दलित 31% से जनसंख्या में सबसे ज़्यादा हैं पर दलित कोई एक कास्ट नहीं होती जो कांग्रेस आजतक समझ नहीं पाई है। दलित वोट बैंक पर क़ब्ज़ा है डेरों का। ज़्यादातर डेरे दलितों के हैं, इनमें जट्ट या ब्राह्मण खत्री नहीं जाते। और इन डेरों की चाबी बीजेपी के पास है। पहले डेरा सच्चा सौदा को सभी पार्टियां साधती थीं और बहुत साल पहले एक बार मैं भी एक बड़े नेता के साथ सीधा हेलीकॉप्टर से डेरे में लैंड किया था। तब मुझे नेताजी समझा रहे थे कि बीस लाख वोट है इसके पास। सबसे अमीर और बड़ा डेरा है डेरा बाबा जयमल सिंह जिसको लोग राधास्वामी सत्संग ब्यास के नाम से जानते हैं। पूरे भारत में इसके अनुयायी हैं जो सभी जातियों के हैं और इनके पास बहुत ज़मीन और पैसा भी है। इनके वर्तमान बाबाजी की चाबी भी फंसी हुई है और ये भी बीजेपी के साथ ही जाएगा चाहे ओपेनली ना भी कहे। इसका किसी और संदर्भ में मैंने एक चार्ट बनाया था।
पंजाब चुनाव में हार जीत कांग्रेस के फाइट में फंसी हुई है। एक तरफ़ एक जोकर टाइप सीएम वाली वाली आप पार्टी है जिसके राज में पंजाब में अपराध और नशा बुरी तरह बढ़ा , अर्थव्यवस्था ध्वस्त हुई, सरकार को केजरीवाल और सिसोदिया ने बाहर से कंट्रोल किया। दूसरी तरफ़ अकाली बीजेपी हैं जिनमें बीजेपी का सिख समुदाय और किसानों में विरोध है और अकाली दल का भ्रष्टाचार और नशे में रिकॉर्ड बहुत ख़राब रहा था। तीसरी तरफ़ कांग्रेस है जिसमें परगट सिंह तो अच्छा आया है पर चरणजीत सिंह चन्नी, कैप्टन अमरिंदर सिंह की टीम और दूसरे कांग्रेसी नेताओं का भी भ्रष्टाचार में रिकॉर्ड बहुत खराब रहा है, चन्नी भितरघात भी कर रहा है। चौथी तरफ़ वारिस पंजाब दे हैं। उनके भी बहुत समर्थक हैं और कई सीटों पर सीधे सीधे जट्ट सिख और दूसरा सिख वोट कटेगा। बीजेपी उनको कैसे हैंडल करेगी ये मुझे समझ नहीं आ रहा। पर जो भी हो, पंजाब में इस समय सिर्फ एक परगट सिंह है जो ईमानदार , कामकाजी व्यक्ति है। बाक़ी सारे एक जैसे नमूने हैं। परगट के अलावा कोई भी मुख्यमंत्री बन जाये , अपराध , नशा , भ्रष्टाचार , पुलिस प्रशासन , इमीग्रेशन किसी में सुधार नहीं हो पाएगा।
रब्ब राखा पर कौन राक्खी करेगा पंजाब की ? यूपी में भी खुरापात चालू है और पीडीए के ओवैसी+रावण दोनों सलामी बल्लेबाज बने हुए है जिन्होंने आखिलेश के इरादों पर किचड़ बिखेर दी है। और उम्मीद है इसी किचड़ पर पुनः तीसरी बार कमल खिल जाए । उत्तर प्रदेश में भारतीय झगड़ा पार्टी बुरी तरीके से फंसी हुई दिखाई दे रही ओमप्रकाश राजभर के रचे रचाए जाल में। उत्तर प्रदेश में 36 सीट मांग रहे हैं ओम प्रकाश राजभर को भी फैलने का मौका मिल जायेगा। अगर उन्हें सीट कम मिलेगा तो बहाना बनाकर तुरंत ओवैसी+रावण के गठबंधन में शामिल हो जाएंगे और कारण बता देंगे ओम प्रकाश कि आपने सीट नहीं दिया किंतु इसकी सम्भावना बेहद कम है। भाजपा गठबंधन से ज्यादा ओमप्रकाश राजभर यूपी में गठबंधन के पीछे लगे हुए हैं फुल प्लानिंग के साथ। तू चल मैं आता हूं कि तर्ज पर दो ने मिलकर सामाजिक परिवर्तन मोर्चा बना लिया है और उधर फर्जी मसीहा भी लाईन लगाए है।
सूत्रों के अनुसार चिराग खुद भाजपा को चुनौती देने यूपी में उतरेंगे अगर जरूरत हुई तो क्यूंकि उन्हें अमित शाह पीडीए वोट तोड़ने के लिए खुद उतारेंगे। कहीं कोई सट के कहीं कोई थोड़ा हटके फायदा उठाते हैं। एमपी एमएलए कोर्ट का वारंट भी फेल हो गया पार्टी का प्लानिंग भी फेल हो गई आजम चाचा तो गए हाथ से बस एक महीना बाद खेल शुरू होने वाला है। बल्लेबाज रावण ओवैसी के साथ चुनाव के एंड एंड तकआखिलेश को चुनौती देते और खड़े मिलेंगे वही भाजपा के सलामी बल्लेबाजों की क्रीज पर योगी और ब्रजेश पाठक होंगे । अभी पियरका चाचा कांग्रेस पार्टी को देख रहे हैं कि कितना सीट दे रही है सपा उन्हें। कम सीट मिलते ही पियरका चाचा तुरंत कमर कस लेंगे। कही ऐसा भी ना हो जाए कि ओवैसी रावन के कंधों पर संजय निषाद को भी लाने की जिम्मेदारी डाल दें अगर ऐसा हुआ तो आगे खेल सपा हमेशा के लिए खत्म ना हो जाए। सामाजिक परिवर्तन मोर्चे में एक सीएम होंगे वो हिन्दू और दो से तीन डिप्टी सीएम होंगे। भले ही परिवर्तन मोर्चे की एक सीट निकले चाहे ना निकले लेकिन दलितों को भागने के लिए एक जगह तो मिल गई । किसान नेता टिकैत को सपा बसपा अपने साथ ले नहीं रही। सामाजिक परिवर्तन मोर्चा को बधाई शुभकामनाएं हमारी तरफ से।

पंकज सीबी मिश्रा, राजनीतिक विश्लेषक जौनपुर यूपी
