भारतीय फिल्म जगत के पहले पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना के नाती आरव भाटिया बॉलीवुड के चमक दमक से दूर ही रहते हैं लेकिन उनकी एक झलक भी सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो जाती है। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के पुत्र आरव विदेश में रहकर एक अलग फील्ड में अपना करियर बनाने की कोशिश में जुटे हैं। खुद अक्षय कुमार कई बार कर चुके हैं कि आरव फिल्मी दुनिया में अपना करियर नहीं बनाना चाहते। हाल ही में आरव अपने माता-पिता अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के साथ मनीष मल्होत्रा द्वारा आयोजित दिवाली पार्टी में पहुंचे, जहां सारी नजरें उन पर टिक गईं। इस पार्टी में माधुरी दीक्षित, श्रीराम नेने, करीना कपूर, सैफ अली खान और शाहीन भट्ट सहित बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की।
इस दिवाली बैश में आरव अपने मम्मी-पापा के साथ ट्विनिंग करते हुए चिकनकारी एंब्रॉयडरी वाला व्हाइट कुर्ता-पायजामा पहनकर पहुंचे थे, जिसमें वह बेहद हैंडसम लग रहे थे। उन्होंने एक हैवी बॉर्डर वाले मैचिंग दुपट्टे के साथ अपना लुक कम्प्लीट किया। उनके कुर्ते में डीप वी-नेकलाइन थी, जिस पर गोल्डन और सिल्वर जरी का काम था, जो आरव के पूरे लुक को खास बना रहा था। आरव ने अपने लुक को सिंपल लेकिन, क्लासी रखा, बालों को बैक-कॉम्ब स्टाइल में सेट किया था और क्लीन शेव लुक कैरी किया था। उनका ये लुक अब सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय
