9 दिसंबर से 13 दिसंबर तब घर-घर जाकर बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो खुराक

कानपुर। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में पल्स पोलियो अभियान की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी को निर्देशित किया कि आगामी पल्स पोलियो अभियान के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
समस्त प्रभारी अधिकारी द्वारा माइक्रो प्लान तैयार कर जीरो से 5 वर्ष की आयु के बच्चों को शतप्रतिशत पोलियो की खुराक पिलाई जाए। उन्होंने शहरी क्षेत्र पर विशेष ध्यान देते हुए क्षेत्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया की सभी वैक्सीनेटर की शत प्रतिशत ट्रेनिंग सुनिश्चित की जाए। व आगामी पल्स पोलियो अभियान में सभी जीरो से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं जाए, एक भी बच्चा इस अभियान में छूटना  नहीं चाहिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि शहरी क्षेत्र की अलग से रिव्यू बैठक उनके द्वारा की जाए।  उन्होंने सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी के द्वारा आगामी पल्स पोलियो अभियान का माइक्रो प्लान  तैयार किया जाए। उन्होंने  कहा कि अभियान के दौरान प्रत्येक दिन शाम को  प्रतिदिन किए गए कार्यों की समीक्षा उनके द्वारा स्वयं की जाए तथा प्राप्त कमियों को दूर किया जाए।
अभियान के दौरान यह सुनिश्चित किया जाए की वर्तमान समय में धान की कटाई की जा रही है इस लिए घर-घर जाने वाली टीम सुबह जल्दी निकले। जनपद में  कुल 0 से 5 वर्ष की आयु के 5,51,317 बच्चे है, जनपद में कुल 2077 बूथ बनाए गए है साथ ही 52 मोबाइल टीम लगाई गई है तथा 100 ट्रांजिट टीम घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाने  के लिए  1818  टीम बनाए गई है जिनकी निगरानी के लिए 578 सुपरवाइजरो द्वारा निरंतर निगरानी की जाएगी। 9 दिसंबर  से 13 दिसंबर के मध्य घर घर जाने वाली टीम से यदि कोई बच्चा पोलियो की खुराक पीने से छूट जाता है तो 16 दिसंबर को बी टीम के द्वारा छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएगी।
यह अभियान 8 दिसंबर को जनपद में बनाए गए 2077 बूथों से प्रारम्भ होकर, 9 दिसंबर से 13 दिसंबर तक 52 मोबाइल टीमों तथा 1813 टीमों द्वारा घर घर जाकर जीरो से 05 वर्ष की आयु के बच्चो को पोलियो की खुराक पिलाएगी ।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी,  जिला प्रशिक्षण अधिकारी व सभी संबंधित विभागों के आधिकारिक कर्मचारी, विश्व संगठन से डॉ हेमंत, यूनिसेफ से फ़ुज़ैल अहमद, यूएनडीपी से धनंजय सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×