जिलाधिकारी द्वारा रैन बसेरों का किया गया औचक निरीक्षण

कानपुर। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह द्वारा मध्य रात्रि रैन बसेरों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। जिलाधिकारी द्वारा सर्दी के बढ़ते मौसम के मद्देनजर, जनपद  के विभिन्न रैन बसेरो का मध्य रात्रि औचक निरीक्षण कर उपलब्ध व्यवस्थाओं को देखा तथा उपस्थित कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि रैन बसेरे में आने वाले लोगो को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े तथा उनसे कोई शुल्क आदि न लिया जाए।  
 
उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि रैन बसेरे में अतिरिक्त कंबल तथा अलाव की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। साथ ही समस्त रैन बसेरों में समुचित साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परमट मंदिर, फूलबाग तथा घंटाघर स्थित रैन बसेरे का निरीक्षण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×