जिला कार्यालय में धूमधाम से किया प्रदेश पदाधिकारियों का भव्य स्वागत 

कानपुर। लोक जन शक्ति पार्टी राम विलास के नवनियुक्त प्रदेश सचिव मनोज गुप्ता सोनू तथा प्रदेश उपाध्यक्ष आनन्द सिंह का जिला कार्यालय नौबस्ता में आयोजित स्वागत समारोह जिलाध्यक्ष विपिन यादव  के नेतृत्व में किया गया। सैकड़ों पदाधिकारियों ने प्रदेश सचिव मनोज गुप्ता सोनू तथा प्रदेश उपाध्यक्ष आनन्द सिंह का भव्य स्वागत किया इस मौके पर जिलाध्यक्ष विपिन यादव ने बताया कि अत्यंत प्रसन्नता का विषय है कि समाज के निर्बल निर्धन असहाय समाज के उत्थान की दिशा में कार्य करने वाले मनोज गुप्ता जी की कार्यशैली तथा समाज के उत्थान की दिशा में कार्य करने की शैली को देखते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन्हें प्रदेश की जिम्मेदारी देते हुए प्रदेश सचिव बनाया।
जिलाध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में आए पदाधिकारियों ने धरती गूजे आसमान रामविलास पासवान के जोरदार नारे लगाते हुए जोश भरने का कार्य किया। स्वागत कार्यक्रम में ज़िलाध्यक्ष  ने प्रदेश सचिव मनोज गुप्ता सोनू तथा प्रदेश उपाध्यक्ष आनन्द सिंह को माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह भेंट किया। स्वागत कार्यक्रम के पश्चात प्रदेश सचिव मनोज गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में सर्व समाज के उत्थान की दिशा में कार्य किया जायेगा। उन्होंने जिला इकाई का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जल्द ही लोक जन शक्ति पार्टी के द्वारा किए जाने वाला कार्य दिखना शुरू हो जाएगा। इस मौके पर मुख्य रूप से शैलेंद्र सिंह गौर मन्नू पंडित ठाकुर अंजली सिंह साधना दीक्षित अमन रावत सतीश चंद्र पांडे अमित दुबे अविरल भाटिया सिमरप्रीत सिंह सचिन बाजपेई बृजेश सिंह सेंगर राज सिंह थापा धर्मेंद्र कुमार मोनू सिंह ऋषभ देवेंद्र सिंह सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, 5 सदस्यों वाली हाई पावर्ड कमेटी का किया गठन, हर पहलू की होगी जांच | 'कांग्रेस के कारण देश का विभाजन हुआ, वो गुलामी की मानसिकता और तुष्टिकरण की राजनीति से ग्रसित है', 'वंदे मारतम्' के 2 छंद गाने के फैसले पर भड़के जेपी नड्डा | NDRF की 36 सदस्यीय टीम, 100 गोताखोर और 35 चौकियां स्थापित की गई..... कानपुर में उफान पर गंगा नदी, 176 गांवों में बाढ़ का अलर्ट; बचाव दल तैनात | श्वेता तिवारी ने इंस्टामार्ट से ऑर्डर की एनर्जी ड्रिंक, लेकिन साथ में कॉकरोच भी आए मुफ्त; फिरकी लेते हुए बोलीं- मुंढे जी आप कहां है? .......... Amit Shah के सामने साउथ के CM ने की 2 बड़ी मांग
Advertisement ×