ऑनलाइन ऑर्डर किया घरेलू सामान… डिलीवर हुई लाश!

आंध्र प्रदेश के गोदावरी जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां एक महिला ने ऑनलाइन घरेलू सामान ऑर्डर किया था. लेकिन उसे सड़ी गली लाश डिलीवर की गई. दरअसल इस महिला ने अपने घर के लिए इलेक्ट्रिक सामान मंगाया था लेकिन घर पर जब पार्सल पहुंचा तो उसे खोलने के बाद महिला के होश उड़ गए. दरअसल, पार्सल के अंदर इलेक्ट्रिक सामान की जगह सड़ी-गली लाश थी.

यही नहीं लाश के साथ एक धमकी भरा पत्र भी मिला. जिसमें 1 करोड़ 30 लाख की मांग की गई और मांग पूरी नहीं होने पर महिला के परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई. इस सनसनीखेज घटना की सूचना महिला ने फौरन पुलिस को दी.

जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और अपनी जांच शुरू की. दिल दहला देने वाली इस घटना से आस पास के लोगों में दहशत है
पुलिस पार्सल पहुंचाने वाले शख्स की तलाश कर रही है. वहीं स्थानीय पुलिस अपनी तमाम कोशिशों के साथ-साथ ये पता लगाने की भी कोशिश कर रही है कि आखिर उस पैकेट में किसकी लाश थी? हत्यारे का मोटिव क्या था. आखिर डिलीवरी में सड़ी गली लाश कैसे पहुंची ये गुत्थी सुलझाना पुलिस के लिए पहेली बन गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×