श्री बज्रांग आश्रम देवली में विद्यार्थियों को किया गया स्वेटर वितरण

प्रतापपुर – क्षेत्र के देवली ग्राम में प्राचीन काल से श्री बज्रांग आश्रम (देवली मंदिर) स्थित है जिसमें सनातन धर्म की शिक्षा के लिए आवासीय गुरुकुल संचालित होता है जहां देश प्रदेश के कई जनपदों से विद्यार्थी वेद वेदांग धर्मशास्त्र व्याकरण आदि की शिक्षा दिक्षा आश्रम में रहकर ग्रहण करते हैं तथा और अगल बगल क्षेत्रों से भी छात्र पढ़ने आते हैं।
विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा वस्त्र भोजन पुस्तकें आदि प्रदान किया जाता है इसी क्रम में ठंडी के वस्त्र स्वेटर इनर टोपी आदि वितरित करने हेतु सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) फूलपुर पंकज लावानिया को आमंत्रित किया गया एसीपी फूलपुर ने  आश्रम पहुंचकर आश्रम स्थित श्री हनुमानजी एवं पंचमुखी श्रीशिव जी का वैदिक मंत्रोच्चार से पूजन किया और सभी विद्यार्थियों को स्वेटर आदि वितरण किया।
गुरुकुल संचालक आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक” ने आये हुए समस्त अतिथियों का चंदन टीका माला अंगवस्त्र आदि प्रदान कर सम्मानित करते हुए आश्रम की व्यवस्था और परेशानियां जो आये दिन ईंट पत्थर फेंके जाने तथा उपद्रवियों द्वारा किए जाने वाले उपद्रव से अवगत कराया एसीपी पंकज लावानिया ने आश्रम की सुरक्षा हेतु आश्वासन और पुलिस सहायता प्रदान करने के लिए कहा।इस अवसर पर बच्चन मिश्रा प्रधान पिलिखिनी,प्रवंधक धीरेन्द्र नारायण मिश्र,धर्मेन्द्र नारायण मिश्र,पूर्व प्रधान रामपुर पंडित साधू मिश्र,अभिनव द्विवेदी,आलोक द्विवेदी,पंडित अवधेश पाण्डेय,एड. अनिल द्विवेदी,पंधारी यादव,पंडित विकास मिश्र, कृष्णकांत ओझा,डाॅ त्र्यंबकनाथ उपाध्याय,डाॅ कौशलेंद्र मिश्र,अखिलेश मौर्य,संतोष तिवारी,पंडित श्यामसुंदर पाण्डेय आदि सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×