SIP & SAVOUR CAFE & RESTAURANT का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री राकेश सचान द्वारा फीता काटकर किया गया

  • कानपुर दक्षिण में पहली बार नेपोलिटन पिज़्ज़ा खाने का मिलेगा मौका
कानपुर। किदवई नगर पुलिस चौकी, गौशाला चौराहे के पास SIP & SAVOUR CAFE & RESTAURANT खुल गया है। जिसका उद्घाटन कैबिनेट मंत्री राकेश सचान के द्वारा फीता काटकर किया गया। रेस्टोरेंट संचालक तनवीर नियाज व राहुल वाजपेई ने माननीय राकेश सचान कैबिनेट मंत्री का माला पहनकर स्वागत किया।
वहीं रेस्टोरेंट के संरक्षक व कानपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष सरस बाजपेई ने माननीय कैबिनेट मंत्री जी को बुके भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद कानपुर नगर वासियों के लिए रेस्टोरेंट को खोल दिया गया। अब कानपुर नगर के लोग इस रेस्टोरेंट में शुद्ध शाकाहारी व्यंजन टेस्ट का आनंद उठा सकेंगे। टेस्ट और जायके के शौकीन लोगों को एक बार यहां जरूर आना चाहिए। लोगों की पसंद को देखते हुए बहुत ही अच्छा सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है। जहां लोग अपनी प्यारी सी सेल्फी ले सकते हैं। रेस्टोरेंट सुबह 10:00 बजे से रात 11:00 बजे तक खुला रहेगा। रेस्टोरेंट का बहुत ही सुंदर डेकोरेशन किया गया है। बर्थडे, मीटिंग, छोटी पार्टी के लिए लोग बुकिंग भी करा सकते हैं। 
मैनेजिंग डायरेक्टर बिल्लू ने बताया कि कानपुर दक्षिण का यह पहला रेस्टोरेंट है, जहां लोग नेपोलिटन पिज़्ज़ा का आनंद उठा सकेंगे। नेपोलिटन पिज़्ज़ा वुड फायर ओवन में बनाया जाता है, जो हैंडमेड ओवन है। नेपोलिटन पिज़्ज़ा इटली के नेपल शहर का फेवरेट डिश मानी जाती है। उच्च क्वालिटी का मार्गेरीटा पिज़्ज़ा भी यहां मिलेगा। मार्गेरीटा पिज़्ज़ा की खासियत यह है, कि इसकी डो (लोई) हमेशा ताजी ही बनायी जाती है और मैदा नाम मात्र ही मिक्स किया जाता है और यह पॉकेट बजट मे होता है। रेस्टोरेंट में हर प्रकार की चाइनीज डिशेज के साथ हर प्रकार का साउथ इंडियन भोजन ग्राहकों के लिए उपलब्ध है, जो शुद्ध शाकाहारी है। रेस्टोरेंट संचालक तनवीर नियाज व राहुल बाजपेई ने कानपुर नगर की जनता से गुजारिश की है कि एक बार वह उनके रेस्टोरेंट में आंए और उन्हें सेवा का मौका जरूर दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×