बाबा साहब भीमराव अंबेडकर वंचित समाज के भगवान स्वरूप : राजाराम पाल 

कानपुर। अखिल भारतीय पाल महासभा का 32 वां महासम्मेलन राष्ट्रीय इण्टर कालेज किदवईनगर में अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा में माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ मुख्य अतिथि सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में पूर्व सांसद राजाराम पाल ने उपस्थित जनसमूह कों संबोधित करते हुये कहा की पाल समाज जब तक एक दल व एक नेता का चुनाव प्रदेश व देश में नही करेगा तब तक समाज का हित होने वाला नही हैं क्योंकि जिस भी समाज ने एक दल या नेता का चयन किया उस समाज के लोग कई बार मुख्यमंत्री बन गये। कार्यक्रम के दौरान उत्तिमा पाल पुत्री सुभाष पाल ने भाभा अनुसंधान आल इंडिया  में बैकवर्ड क्लास में प्रथम रैंक प्राप्त किया एव वर्तमान में हैदराबाद में कार्यरत हैं सम्मानित किया गया! बाबासाहब भीमराव अंबेडकर ने संविधान के द्वारा वंचित समाज कों जों अधिकार दिये उन्हें गृहमंत्री अमित शाह अपमानित कर दलितों पिछड़ों व वंचितों का अपमान कर रहे हैं। भ्रमणकर पाल समाज के अधिक विधायकों कों निर्वाचित कराने का कार्य करूंगा। पाल समाज कों एक नयी दिशा देने के लिये कानपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता व युवा पाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सियाराम पाल ने अपने सुपुत्र की शादी उत्तिमा पाल पुत्री सुभाष पाल के साथ सम्मेलन द्वारा करने की घोषणा कर उपस्थित जनसमूह कों आश्चर्य चकित कर दिया। आपकों अवगत करा दे की उत्तिमा पाल वर्तमान में भाभा अनुसंधान केंद्र में कार्यरत हैं और बैकवर्ड क्लास में पूरे भारत में प्रथम रैंक पाकर चयनित हुई। 
कार्यक्रम कों प्रमुख रूप से सत्यदेव पचौरी, सारिका बघेल, मिथिलेश पाल, संपत पाल, बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल, सुरेश पाल, राजकुमार पाल, कृष्णमुरारी पाल, राजेश पाल, जगदीश पाल, शिवसिंह पाल, तेजबहादुर पाल, सियाराम पाल एडवोकेट इत्यादि ने संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×