‘ईश्वर-अल्लाह तेरो नाम’ गाने पर गायिका को मांगनी पड़ी माफी, भाजपा पर भड़के लालू

पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में उस समय बवाल हो गया जब लोक गायिका ने प्रतिष्ठित भजन ‘रघुपति राघव राजा राम’ की प्रस्तुति दी और “ईश्वर अल्लाह तेरो नाम” की पंक्तियाँ गाईं। जैसे ही लोक गायिका देवी ने पंक्तियां गाईं, दर्शकों के एक वर्ग ने विरोध किया और नारेबाजी शुरू कर दी। मामला बढ़ने पर गायिका देवी ने मंच से माफी मांगी। उन्हें माफी मांगने को भी कहा गया। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे भी मौजूद रहे।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे स्थिति को संभालने के लिए आगे आए। वह लोक गायिक को मंच से उतारते भी दिखे। माफीनामे के बाद कार्यक्रम स्थल पर ‘जय श्री राम’ के नारे गूंज उठे। अश्विनी चौबे ने भी ‘जय श्री राम’ की हुंकार भरी। महात्मा गांधी से निकटता से जुड़ा यह भजन एकता का संदेश देता है। ‘मैं अटल रहूंगा’ शीर्षक वाला कार्यक्रम, उनकी जयंती के अवसर पर भाजपा के दिग्गज नेता के योगदान को याद करने के लिए आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में चौबे के अलावा डॉ. सीपी ठाकुर, संजय पासवान और शाहनवाज हुसैन भी मौजूद थे।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए एक्स पर लिखा कि पटना में कल गायिका ने जब गांधी जी का भजन “रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीता राम” गाया तो नीतीश कुमार के साथी भाजपाइयों ने हंगामा खड़ा कर दिया। भजन से ओछी समझ के टुच्चे लोगों की भावनाएं आहत हो गयी। भजन गायिका देवी को माफ़ी माँगनी पड़ी। उन्होंने आगे कहा कि संघियों और भाजपाइयों को “जय सियाराम, जय सीताराम” के नाम एवं नारे से शुरू ही नफरत है क्योंकि उसमें माता सीता का जयकारा है। ये लोग शुरू से ही महिला विरोधी है तथा “जय श्री राम’ के नारे के साथ आधी आबादी महिलाओं का भी अपमान करते हैं।

लालू ने कहा कि गायिका देवी ने कल कार्यक्रम में बापू के नाम पर निर्मित सभागार में बापू का भजन गाकर उसने “सीताराम” बोल दिया तो टुच्चे भाजपाइयों ने माइक पर उससे माफ़ी मंगवाई तथा माता सीता के जय सीताराम की बजाय जय श्रीराम के नारे लगवाए। ये संघी “सीता माता” सहित महिलाओं का अपमान क्यों करते है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×