वीर बाल दिवस पर एक करोड़ 70 लाख बच्चों ने नशा मुक्त संकल्प कुंभ लेकर रचा इतिहास : ज्योति बाबा 

कानपुर/लखनऊ। खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोविंद सिंह ने चार कुरीतियो में से एक तंबाकू का सेवन न करने का संदेश दिया,इस संबंध में एक बहुत सुंदर कथा है एक बार गुरु गोविंद सिंह साहब अपने शिष्यों के साथ कहीं जा रहे थे रास्ते में उन्होंने तंबाकू के पौधे को देखकर अचानक अपने घोड़े को रोक लिया घोड़े से उतरकर गोविंद सिंह जी ने तंबाकू के पौधे को उखाड़ कर फेंक दिया,जब शिष्यों ने पूछा गुरुजी आपने ऐसा क्यों किया तब गुरु गोविंद सिंह ने जवाब दिया शराब एक पीढ़ी को बर्बाद करती है लेकिन तंबाकू तमाम पीढ़ियों को भी तबाह कर देती है उपरोक्त बात सोसाइटी योग ज्योति इंडिया व बेसिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी के ड्रग्स फ्री उत्तर प्रदेश संकल्प को साकार करने तथा माननीय बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह जी के कुशल मार्गदर्शन में वीर बाल दिवस पर उत्तर प्रदेश के समस्त परिषदीय स्कूलों में वीर बाल दिवस पर सफलतापूर्वक आयोजित नशा मुक्त संकल्प कुंभ के समापन के बाद नेतृत्व करते हुए अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति अभियान के प्रमुख,एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डधारी योग गुरू ज्योति बाबा ने कही।
ज्योति बाबा ने जोर देकर कहा कि भारत की गौरवमयी परंपरा को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए तथा 2047 तक विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में भारत को लाने हेतु बचपन को नशा,प्रदूषण,कुपोषण, हिंसा, प्लास्टिक व बाल बंधुवा मजदूरी से बचाना हमारा नैसर्गिक कर्तव्य है। प्रमुख संयोजक डॉ प्रवीण ने कहा कि सनातन हिंदू युवाओं को नशे के रोग में एक बड़े षड्यंत्र के रूप में फसाया जा रहा है ताकि भारत आर्थिक व आध्यात्मिक महाशक्ति ना बन पाए चीफ प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर दिनेश लोधी व पीयूष रंजन सनातनी ने कहा यह बहुत दुखद है कि बड़ी संख्या में हमारी बच्चियों हुक्काबार की शोभा बन रही हैं इसीलिए हर परिवार में तनाव,कुंठा व हताशा दिखाई दे रही है ज्योति बाबा के नशा मुक्त भारत अभियान को हम सबको तन,मन व धन से समर्थन देना ही होगा। अन्य प्रमुख मनोज शुक्ला महाकाल,नवीन गुप्ता,आशुतोष मिश्रा,अरुण शुक्ला, गीता पाल इत्यादि थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×