स्वाभिमान सम्मेलन में ब्राह्मणों ने दिखाई एकजुटता 

कानपुर। सर्वब्राह्मण विकास परिषद कानपुर दक्षिण जिला द्वारा आयोजित ब्राह्मण स्वाभिमान सम्मेलन आजाद पार्क बर्रा 8 कानपुर मे प्रदेश अध्यक्ष पं कौशल किशोर अवस्थी की अध्यक्षता मे हुआ सर्वप्रथम भगवान परशुराम जी के चित्र पर अमिताभ बाजपेयी ने चित्र पर माल्यार्पण किया। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष पं कमल किशोर अवस्थी ने कहा कि ब्राह्मण देश का सदैब नेतृत्व करता रहा है परंतु आज राजनैतिक क्षेत्र मे पिछडता जा रहा है। उन्होंने ने कहा ब्राह्मणो को पहले ब्राह्मण बनकर अपने समाज के हित के लिए कार्य करना होगा फिर अपनी मनपसंद  किसी राजनैतिक दल केलिए काम करना चाहे तो करे। चुनाव आने पर हर राजनैतिक दल ब्राह्मणो का हितैषी बन कर वोट मागता है और चुनाव हो जाने के बाद ब्राह्मणो से दूरी बना लेता है और ब्राह्मण हित की बात नही करता है। 
इसी कारण ब्राह्मण पिछडता जा रहा है। श्री अवस्थी ने कहा कि ब्राह्मणो को राजनैतिक दलों का मोह छोडना होगा तभी ब्राह्मणो का विकास और उन्नति होगी ब्राह्मणो को एक होकर राजनैतिक दलो को अपनी ताकत का ऐहसास कराना होगा उन्होंने कहा जून 2025 प्रदेश के 48जिलों तथा 6 प्रदेशों मे ब्राह्मण स्वाभिमान सम्मेलन तथा कानपुर मे जनवरी के अन्तिम सप्ताह मे ब्राह्मण चिकित्सको का सम्मान  आयोजित किये जायेंगे। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए पं अभिताभ बाजपेयी ने कहा कि ब्राह्मणो को एक होना चाहिए तभी अपनी ताकत का एहसास करा सकते है मै ब्राह्मण हित के लिए तत्पर हू और ब्राह्मणो के उत्थान मे सदैव साथ रहूंगा। बैठक को कौशल किशोर अवस्थी जगदीश पाण्डेय संजीव मिश्रा सूर्यकान्त मिश्रा देवेन्द्र दुबे पार्षद डा एके बाजपेयी पार्षद दिनेश पाण्डेय,संजय अवस्थी डा.आर एन द्विवेदी सुरेन्द्र सिह राजपुरोहित डा धर्मेंद्र अवस्थी, पुष्पा तिवारी, सूर्य प्रकाश बाजपेयी सूर्या राजीव पाण्डेय डा ओपी पाण्डेय डा प्रभात मिश्रा मनीष तिवारी आदि लोगों ने सम्बोधित किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×