प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रति ग्रामवासियों को करें जागरूक : मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन

कानपुर। मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अन्तर्गत चयनित मॉडल सोलर ग्राम के सम्बन्ध में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अन्तर्गत मॉडल सोलर ग्राम हेतु चिन्हित ग्रामों में सोलर रूफटॉप संयंत्रों के प्रति जागरूकता के लिये व्यावक प्रचार-प्रसार कराये जाने एवं ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर ग्राम की संकल्पना सहित बडे रोजगार के अवसर प्रदान करना है। चिन्हित सभी 51 राजस्व ग्रामों में वृहद प्रचार-प्रसार हेतु प्रति ग्राम दो वेंडर्स की मैपिंग करते हुये प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रति ग्रामवासियों को जागरूक करें और बतायं किं सम्बंधित का बिजली बिल लगभग 80 प्रतिशत कम हो जायेगा। इसके साथ ही भारत सरकार से सोलर प्लाण्ट लगाने पर प्रति कि०वा० रूपये 30,000/- अधिकतम रूपये 78,000/- राज्य सरकार से रूपये 15,000/- अधिकतम रूपये 30,000/- का अनुदान दिया जा रहा है, जनपद में एक मॉडल सोलर ग्राम का चयन किया जायेगा।
जिस राजस्व ग्राम में सबसे अधिक जागरूकता pmsuryagar पोर्टल पर पंजीकरण एवं वेंडर सिलेक्शन आदि होगा उसके अनुसार चयनित होगा। इस प्रकार चयनित ग्राम को भारत सरकार द्वारा रूपये 01 करोड की राशि दी जायेगी, जिससे ग्राम के विकास कार्य को प्रबल किया जा सकेगा। इसी क्रम में sugmby की समीक्षा में kesko एवं DVVNL के अधिकारियों को वेंडर्स की समस्याओं का निराकरण 15 दिवस में करने के निर्देश दिये गये। उपभोक्ताओं के बिल संशोधन पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा discoms को निर्देशित किया गया कि इसका समाधान मिशन मोड़ में किया जाये ग़लत बिलों से उपभोक्ताओं में सोलर रूफटॉप प्लाण्ट की ग्रह्मता पर ब्रेक लगेगा, जिससे योजना की प्रगति पर प्रतिकूल प्रभाव पडेगा। परियोजना अधिकारी को वेंडर्स की समस्याओं के निस्तारण के लिये सप्ताहिक बैठक के निर्देश दिये।
           
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निदेशक के 01 जनवरी, 2025 को सूर्य उदय बूथ कैम्प आयोजन के लिए सभी वेंडर्स को निर्देशित किया गया कि 01 जनवरी, 2025 को प्रातः 10ः00 बजे कैम्प आयोजन करेंगे एवं निर्धारित प्रारूप पर सूचना परियोजना अधिकारी नेडा को प्रेषित करेंगे और ध्यान रखेंगे कि न्यूनतम 10 उपभाक्ताओं के पंजीकरण एवं 10 वेंडर सिलेक्शन के लक्ष्य की प्राप्ति आवश्यक रूप से करेंगे। कैम्प आयोजन की रैंडम चेंकिग हेतु जिला विकास अधिकारी को जिलास्तरीय अन्य अधिकारियों से भी कराने हेतु निर्देशित देए एवं स्वयं भी विजिट करने के संम्बन्ध में वेंडर्स से कैम्प आयोजन स्थल की सूची परियोजना अधिकारी नेडा को आज ही उप्लब्ध कराने के निर्देश दिए गये। इसी कड़ी में दिनांक 08 जनवरी, 2025 को प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के मेगाकैम्प आयोजन में सभी चिन्हित 51 माडल ग्रामों के प्रधान एवं ग्राम स्तरीय कार्मिकों सहित अन्य सभी जनप्रतिनिधियोंगण एवं अधिकारियों के प्रतिभाग किये जाने से सम्बंधित कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश परियोजना अधिकारी नेड़ा दिये गये। 
         
उक्त बैठक में परियोजना, निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, जिला विकास अधिकारी, उप निदेशक कृषि, लीड बैंक मैनेजर, जिला पंचायत राज अधिकारी, परियोजना अधिकारी यूपीनेडा, जनपद के चयनित माडल ग्राम के ग्राम प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी, अधीक्षण अभियन्ता DVVNL के ऐई ऐक्सियन मीटर कानपुर नगर तथा केस्को के अधिकारी एवं अभियन्ता गण एवं जनपद के यूपीनेडा से पंजीकृत वेंडर्स द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×