झारखंड की धरती से जुड़ी फिल्म ‘मेरे साथी मेरे प्यार’ 3 जनवरी को झारखंड में रिलीज होगी

मानवीय संवेदनाओं व रिश्तों की जटिलताओं को भी उम्दा ढंग से रेखांकित करती झारखंड की पृष्ठभूमि पर बनी हिंदी फीचर फिल्म ‘मेरे साथी मेरे प्यार’ 3 जनवरी को हजारीबाग (झारखंड) स्थित लक्ष्मी चित्र मंदिर (सिनेप्लेक्स  स्क्रीन 3) में रिलीज होगी। शिवम पार्वती आर्ट्स् क्रियेशन्स के बैनर तले निर्मित झारखंड की धरती से जुड़ी इस हिंदी फीचर फिल्म के निर्माता, निर्देशक व लेखक अजय वीरेन्द्र साह झारखंड प्रदेश के हजारीबाग और राँची से संयुक्तरूप से जुड़े हैं।
झारखंड के खूबसूरत वादियों में फिल्मांकित इस फिल्म के सहनिर्माता सपन दास, सुरेश महतो व आनंद राय, गीतकार इंदल पंडित, संगीतकार नीतेश निराला, नृत्य निर्देशक अशोक माईती व गणेश अक्षत, एक्शन मास्टर नवीन, प्रोडक्शन डिजाइनर रमेश सिन्हा और कैमरामैन कमल हैं। जयराम प्रसाद व गोपाल चन्द्र गोप द्वारा प्रस्तुत इस पारिवारिक फिल्म की कहानी ग्रामीण परिवेश से आरंभ होकर शहर तक पहुंचती है। अनाथ बिरजू को हीरा और उसकी पत्नी गौरी पुत्रवत स्नेह देते हैं जो पड़ोसी महिलाओं को रास नहीं आता।
उधर उसी गाँव का रवि बिरजू के पीछे पड़ जाता है।आखिरकार बिरजू कैसे स्वयं को, अपने स्वजनों सहित बचाता है, इसी रहस्य का खुलासा ‘मेरे साथी मेरे प्यार’ में किया गया है। इस फिल्म के मुख्य कलाकार विकास कुमार, श्वेता शर्मा, सचिन कुमार, गोपाल चन्द्र गोप, वीरेन चौहान, सीमा गोस्वामी, हेमलता शर्मा, विकाश कुमार बिट्टू, असनीव, सीमा गुप्ता, रेणु, अशोक कुमार, रोशन कुमार, निवास कुमार और आइटम गर्ल गुड़िया यादव आदि हैं। 
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×