नागरिक जीवन एवं विधिक अधिकार कार्यशाला’का किया आयोजन

कानपुर। संर्वोच्च न्यायालय भारत, उ०प्र० राज्य विधिक प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा कानपुर द्वारा अपर जिला विधिक एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर शुभा गुप्ता के नेतृत्व मे विषय नागरिक जीवन एवं विधिक अधिकार कार्यशाला’का आयोजन किया। स्थानीय भगत नामदेव हाल,बारादेवी कानपुर में विधिक साक्षरता एवं विधिक अधिकार विषय पर बोलते हुये सचिव महोदया ने बताया कि प्रत्येक नागरिक को विधिक साक्षर होना जरूरी है। विधिक सेवा प्राधिकरण प्रत्येक नागरिको के अधिकारों की रक्षा करता है। पैनल लार्यस के जरिए जरूरतमंद लोगों को सरकारी खर्चे पर अधिवक्ता उपलब्ध करवाये जाते है।
लोगो को निःशुल्क सहायता प्राप्त करने के लिये विधिक सेवा प्राधिकरण से सम्र्पक करना चाहिये। कार्यशाला मे पी.एल.वी डा० परवेज अखतर ने बताया कि नागरिकों के जीवन व विधिक अधिकारों की रक्षा हेतु व त्वरित एवं निशुल्क न्याय के लिये पी.एल.वी गणों से सम्पर्क करे व सुलह समझौता पर ध्यान दें। अनावश्यक मुकदमेबाजी से बचें।इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य आयोजक सुरेन्द्र पाल सिंह, नित्या चावला व कार्यक्रम के व्यस्थापक स० नीतू सिंह ने जज महोदया का स्वागत किया।संघ प्रांत संचालक भवानी भीख ने अपने सम्बोधन में गोष्ठी को सार्थक बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×