कानपुर। सहायक आयुक्त औषधि कानपुर को आइजीआरएस पोर्टल के माध्यम से शिकायत मिली कि गौतम विहार, न्यू शिवली रोड, कल्याणपुर मे न्यू नीलम सरोज हॉस्पिटल के बेसमेंट में अवैध मेडिकल स्टोर संचालित हो रहा है। सहायक आयुक्त औषधि के निर्देश पर कानपुर ड्रग इंस्पेक्टर श्रीमती रेखा सचान व ड्रग इंस्पेक्टर ओमपाल सिंह द्वारा उक्त अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अवैध मेडिकल स्टोर चलता पाया गया। अवैध मेडिकल स्टोर से 49000 मूल्य की अंग्रेजी दवाइयां ड्रग एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट 1940 के अंतर्गत सीज की गई। ड्रग इंस्पेक्टर श्रीमती रेखा सचान ने बताया कि मौके से दो नमूने जांच हेतु लिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
