सो रहे मजदूर की दर्दनाक मौत, ड्राइवर ने देखा नहीं… और रोड रोलर से कुचल दिया

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. इस हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया. भिवंडी शहर में एक निर्माण स्थल पर काम करने वाले 25 साल के मजदूर प्रकाश कुमार लड्डू महंतो की मौत एक ‘रोड रोलर’ से कुचलने के कारण हो गई. यह हादसा मंगलवार को दोपहर करीब 2 बजे का है. प्रकाश कुमार दोपहर खाना खाने के बाद थकान मिटाने के लिए रोड रोलर के पास सो गया था. लेकिन यह नींद उनकी जिंदगी की आखिरी साबित हुई.

प्रकाशकुमार एक निर्माण स्थल पर काम कर रहा था. खाना खाने के बाद वह निर्माण स्थल पर खड़े रोड रोलर के पास जमीन पर सो गया. ड्राइवर ने रोड रोलर चलाने से पहले यह देखने की जहमत नहीं उठाई कि आसपास कोई है या नहीं. जैसे ही उसने रोड रोलर स्टार्ट किया और चलाना शुरू किया.. प्रकाश कुमार उसके पहियों के नीचे कुचला गया. यह हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

इस हादसे के बाद कोनगांव पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रकाशकुमार के सहकर्मी की शिकायत पर पुलिस ने रोड रोलर चला रहे ड्राइवर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है. हालांकि, अभी तक ड्राइवर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

प्रकाश कुमार अपने परिवार का एकमात्र सहारा था. वह बिहार से रोजगार की तलाश में महाराष्ट्र आया था और भिवंडी में मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था. उसकी मौत ने उसके परिवार को गहरे संकट में डाल दिया है. प्रकाश कुमार की पत्नी, बच्चे और माता-पिता अब इस हादसे के बाद बेसहारा हो गए हैं.

इस हादसे ने निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों की कमी को उजागर किया है. इन जगहों पर भारी मशीनें और वाहन चलते हैं. वहां मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है. लेकिन इस मामले में सुरक्षा के बुनियादी उपायों की कमी साफ दिखाई देती है. न तो ड्राइवर ने वाहन चलाने से पहले सतर्कता बरती और न ही निर्माण स्थल पर मजदूरों के आराम के लिए सुरक्षित जगह की व्यवस्था की गई.

इस हादसे ने सरकार और प्रशासन पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. मजदूरों की सुरक्षा के लिए कानून तो हैं, लेकिन उनका पालन शायद ही कभी होता है. सरकार को चाहिए कि निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों को सख्ती से लागू करे. इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×