सरसैया घाट की जगह भैरो घाट जल समाधि लेने पहुंचे वीरेन्द्र कुमार 

  • पहली बार  प्रदेश के कोने कोने से दिव्यांगों ने सरसैया घाट पहुंच कर किया शक्ति प्रदर्शन 
कानपुर। दिव्यांग महागठबन्धन के महासचिव व राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार के जल समाधि कार्यक्रम में प्रदेश के कोने कोने से दिव्यांगों का हुजुम आज सरसैया घाट पर इक्ट्ठा हुए और अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया।
 दिव्यांग महागठबन्धन के महासचिव व राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार द्वारा पुलिस को चकमा देकर सरसैया घाट की जगह भैरो घाट में जल समाधि लेने पहुंच गये । सुचना पर एक घण्टे बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और गंगा जी से बाहर निकाला। वीरेन्द्र कुमार के जल समाधि लेने की सुचना पर दिव्यागों में आक्रोश बढ़ गया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।   उधर राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आनन्द तिवारी के नेतृत्व में एक दर्जन दिव्यांग सरसैया घाट में घुस गए और प्रर्दशन किया। जिसमें तन्यमय श्रीवास्तव, गुड्डी दीक्षित, आरती , अनुराधा , मीरा राजेश मौर्या आदि शामिल थे।ए.डी.एम. सिटी व ए.डी.सी. पी. ने मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन लिया । 
किदवई नगर के राजेश शुक्ला , बिठुर के अजीत कुरील व प्यारे लाल के उत्पीड़न कि रिपोर्ट पुलिस अधिकारियों ने दर्ज करवा दी।
 
वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि यूपी तृपल एससी आयोग दिव्यांग कोटे के मुख्य सेविका अभ्यर्थियों को प्री व मेन्स परीक्षा लेने के बाद नाट क्वालिफाई व लेखपाल अभ्यर्थियों को दस्तावेजों का सत्यापन करने के बाद अक्षम बता कर नियुक्ति प्रक्रिया से बाहर कर दिया है। उसी श्रेणी के दिव्यांग जिनका चयन सामन्य श्रेणी में हुआ है उन्हें सक्षम व क्वालिफाई मानकर नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल कर लिया है। दिव्यांग कोटे के लेखपाल व मुख्य सेविका अभ्यर्थी पीछले 13 माह से ईको गार्डेन लखनऊ में धरना दे रहे हैं। सरकार उनकी फरियाद नहीं सुन रही थी। वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सरकार नाम कि कोई चीज नहीं है। आफसर शाही सरकार से ऊपर है। इस सरकार में दिव्यांगों का अन्याय , अत्याचार व उत्पीड़न बढ़ा है। इसके खिलाफ अब उत्तर प्रदेश के दिव्यांग व दिव्यांग संगठन दिव्यांग महागठबन्धन के बैनर तले एक मंच पर आ गए हैं। सरकार न्याय नहीं करेगी तो दिव्यांग अपने वोट की ताकत से नहीं सरकार बदलेंगे।
 
कोषाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि लेखपाल व मुख्य सेविका अभ्यर्थियों को नौकरी न मिली तो सरकार को उखाड़ फेकेगे।आज के आन्दोलन में दिव्यांग महागठबन्धन के महासचिव व राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार, अध्यक्ष मनीष प्रसाद, जितेन्द्र वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष आनन्द तिवारी, जिला अध्यक्ष राहुल कुमार,  अल्पना कुमारी, मुकेश भारतीय, हेमन्त सिंह, राम निहाल द्धिवेदी, कृष्णा सिंह, तेज बहादुर प्रसाद, सतीष कुमार,कमलेश राजकुमार यादव शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×