कानपुर : नवागत जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने ग्रहण किया कार्यभार

कानपुर। नवागत जिलाधिकारी श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह ने आज अपरान्ह कोषागार में अपना कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात् अपनी प्राथमिकताए बताते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। जनहित के विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध पूर्ण कराया जाएगा, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को उसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्य किया जायेगा, जिसमें समयबद्धता का विशेष ध्यान दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा व इसमें लिप्त पाये गये अधिकारी व कर्मचारी पर कठोर कार्यवाही की जायेगी।
           
श्री जे0पी0 सिंह 1996 बैच में यू0पी0एस0सी0 भारतीय सूचना सेवा में भी चयनित हुये। साथ ही, वे 1997 पी0सी0एस0 बैच के टॉपर हैं व 2013 बैच के आई0ए0एस0 अधिकारी हैं। उन्होंने बर्मिंघम यूनिवर्सिटी से एम0बी0ए0 भी किया हैं। कानपुर नगर के जिलाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण करने से पहले जितेन्द्र प्रताप सिंह निदेशक राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद तथा जिलाधिकारी देवरिया, कानपुर देहात, बागपत के पद पर भी शासकीय दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×