कानपुर। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर का जन्म दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर इलेक्ट्रिक लोको शेड एवं ट्रैक्शन मोटर शेड के अधिक से अधिक कर्मचारी एकत्रित होकर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर इलेक्ट्रिक लोको शेड के शाखा अध्यक्ष आनंद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष साजन यादव, कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद यादव, संयुक्त शाखा मंत्री चंद्रभान साहू, वरिष्ठ कार्यकर्ता अनिल कुमार कुशवाहा, रितेश यादव, प्रमोद यादव, गजराज यादव, अखिलेश साहू, राजेश्वर सचान तथा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आर एस ओ ब्रांच के शाखा मंत्री लल्लू प्रसाद कुशवाहा उपस्थित हुए एवं प्रेरणादायक विचारों से कर्मचारियों को जननायक कर्पूरी ठाकुर के जीवन से सीखने का प्रोत्साहन दिया। इस अवसर पर अन्य पिछड़ा वर्ग के अनेक साथी उपस्थित रहे बाल गोविंद साहू, मंडल उपाध्यक्ष प्रयागराज मंडल कानपुर ने इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन किया।
