जिलाधिकारी ने हैलेट परिसर में निर्माणाधीन 33/11 केवी उपकेंद्र का लिया जायज़ा

कानपुर। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने हैलेट अस्पताल परिसर में सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक के लिए बनाए जा रहे निर्माणाधीन 33/11 केवी उपकेंद्र के कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) ने बताया कि उपकेंद्र का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, अब केवल परिसर के भीतर भूमिगत केबल बिछाने का कार्य शेष है। 1173.58 लाख की कुल लागत वाली इस परियोजना में अब तक 693.39 लाख की धनराशि अवमुक्त हो चुकी है, जबकि 613 लाख का व्यय किया जा चुका है। यह कार्य मार्च 2023 में शुरू हुआ था, जिसकी संभावित पूर्णता मार्च 2025 निर्धारित की गई थी।
परियोजना के अंतर्गत तीन मुख्य कार्य स्वीकृत हैं  जिसमें उपकेंद्र का निर्माण, उपकेंद्र से हैलेट तक 33/11 केवी की भूमिगत लाइन और उपकेंद्र से मेडिकल कॉलेज तक 11 केवी फीडर लाइन बिछाना शामिल है।
पर्यवेक्षण शुल्क 39.94 लाख और बे-चार्ज 326.75 लाख का प्राक्कलन विभाग द्वारा प्रस्तुत किया गया है। नगर निगम द्वारा 74.45 लाख रेस्टोरेशन चार्ज की मांग की गई है, जबकि स्वीकृत बजट में इसका प्रावधान 45 लाख का है। इसे ध्यान में रखते हुए पुनरीक्षित परियोजना प्रस्ताव 20 जून 2025 को शासन को भेजा जा चुका है। शासन से अनुमोदन प्राप्त होते ही अगली कार्यवाही की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि निर्माण से जुड़ी सभी बाधाएं शीघ्र दूर की जाएं और कार्य में गति लाई जाए। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि इस परियोजना की प्रारंभिक डीपीआर बनाने में लगभग डेढ़ वर्ष का समय लग गया, जो अत्यधिक विलंबकारी है। इस प्रकरण की जांच हेतु तीन सदस्यीय समिति गठित करने के निर्देश दिए गए हैं, जो विलंब के कारणों की पड़ताल करेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माण से जुड़ी सभी अड़चनों को दूर कर परियोजना को शीघ्र पूरा कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
PM Modi की West Bengal में बड़ी चेतावनी, 4 May के बाद TMC के हर पाप का होगा हिसाब | Congress आई तो जेल जाने को रहें तैयार, Rahul Gandhi का Assam CM को अल्टीमेटम | Himanta Biswa Sarma का Congress पर बड़ा पलटवार, Pawan Khera को दी जेल भेजने की चेतावनी | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, "उस जलडमरूमध्य को खोलो, तुम पागल कमीनों!"
Advertisement ×