सांड के हमले में घायल बुज़ुर्ग महिला का किया गया निःशुल्क ऑपरेशन

कानपुर। गोविंद नगर की 71 वर्षीय सरोज देवी रोज़ की तरह सुबह टहलने निकली थीं। कुछ ही दूर पहुँची थीं कि अचानक एक बेकाबू सांड ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। सरोज देवी ज़मीन पर गिर पड़ीं और तेज़ दर्द के कारण हिल भी नहीं सकीं। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की और परिजनों को सूचना दी। गंभीर अवस्था में उन्हें नज़दीकी एक अस्पताल ले जाया गया।
डॉक्टरों की जांच में पता चला कि उनके पैर की हड्डी बुरी तरह टूट चुकी है और तत्काल ऑपरेशन की आवश्यकता है। इलाज पर अनुमानित खर्च करीब 40,000 रुपये बताया गया, जिसमें 15,000 रुपये की रॉड (लॉन्ग पीएफएन) भी शामिल थी।
सरोज देवी का परिवार आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है। उनके नाती विशाल रोज़ाना मज़दूरी कर जैसे-तैसे परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। इतने बड़े खर्च की व्यवस्था उनके लिए लगभग असंभव थी। कुछ दिन तक प्रयास करने के बाद जब कोई रास्ता नहीं निकला, तो विशाल ने जनता दर्शन में पहुँचकर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह से सीधे मुलाक़ात की और पूरी घटना से अवगत कराया।
डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल हस्तक्षेप किया और नारायणा हॉस्पिटल के डॉ उदित त्रिवेदी से बात की और समन्वय कर सरोज देवी के निःशुल्क ऑपरेशन की व्यवस्था कराई। अस्पताल प्रशासन ने भी जिलाधिकारी के अनुरोध पर संवेदनशीलता दिखाते हुए बिना किसी शुल्क के इलाज किया।
ऑपरेशन सफल रहा और अब सरोज देवी की स्थिति में तेज़ी से सुधार हो रहा है। डॉक्टरों ने भी स्वास्थ्य लाभ की पुष्टि की है। परिवारजनों ने जिलाधिकारी के साथ ही नारायणा हॉस्पिटल के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह मदद उनके लिए उस वक्त आई, जब वह पूरी तरह असहाय महसूस कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×