ट्यूशन टीचर ने मासूम की हथेली को मोमबत्ती से जलाया, केस दर्ज

मुंबई के मलाड इलाके से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ट्यूशन टीचर ने खराब हैंडराइटिंग पर बच्चे को खौफनाक सजा दी है। टीचर ने मासूम की हथेली को मोमबत्ती से जला दिया। बच्चे की हाथ की हथेली बूरी तरह जल गई है। बच्चा रोता हुआ ट्यूशन से घर आया और मां को अपने जख्मों के बारे में बताया। बच्चे के परिजन ने आरोपी टीचर के खिलाफ थाने में केस दर्ज करवाया है।

मलाड से चौकाने वाली घटना बुधवार को सामने आई, जहां एक ट्यूशन टीचर ने एक बच्चे की हथेली पर मोमबत्ती जला दी क्योंकि उसकी लिखावट अच्छी नहीं थी। मलाड पूर्व के गोकुलधाम फिल्म सिटी रोड स्थित एक निजी ट्यूशन टीचर ने 8 साल के मासूम को खौफनाक सजा दी है। टीचर ने खराब हैंडराइटिंग पर पहले बच्चे को बूरी तरह से पिटा, फिर हथेली को मोमबत्ती से जला दिया।

मासूम की पिटाई करने और उसके हाथ पर मोमबत्ती जलाने वाली आरोपी शिक्षिका राजश्री राठौड़ के खिलाफ कुरार पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में बताया गया है कि टीचर ने चौथी कक्षा में पढ़ने वाले आठ साल के बच्चे की हथेली पर मोमबत्ती जला दी क्योंकि उसकी लिखावट अच्छी नहीं थी।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि 28 जुलाई की शाम को, लड़का अपनी नियमित ट्यूशन क्लास के लिए गया था। रात करीब 9 बजे ट्यूशन टीचर (राजश्री राठौड़) ने फोन करके बताया कि क्लास खत्म हो गई है और लड़के को ले जाया जाए। इसके बाद घर वालों ने अपनी बड़ी बेटी को उसे घर लाने के लिए भेजा।

जब बच्चे की बहन वहां पहुंची तो वह बहुत रो रहा था। उसने टीचर से पूछा कि ये इतना रो क्यों रहा है? पूछने पर टीचर ने कहा कि वह पढ़ाई से ऊब गया था इसलिए रो रहा है। बच्चा घर आकर पूरी कहानी बताई। मां को अपना जला हाथ दिखाया। जिसके बाद माता-पिता ने लड़के को इलाज के लिए पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया।

इसके बाद, लड़के के माता-पिता की शिकायत पर कल शाम कुरार पुलिस स्टेशन में शिक्षिका के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।कुरार पुलिस ने आरोपी शिक्षिका राजश्री राठौड़ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
पंजाब चुनाव से पहले गर्माई सियासत: AAP ने विधायक सुखवीर मैसरखाना को पार्टी से किया निष्कासित, झूठी अफवाह फैलाने का आरोप ... UP MLC Election: सपा ने आगरा और गोरखपुर शिक्षक सीट पर बदले प्रत्याशी | 'हार के डर से पैर में प्लास्टर लगाया और 'खेला होबे' बोलती रहीं...', 5 साल बाद ममता बनर्जी की 'चोट' को लेकर बोले ऋतब्रत बनर्जी ......... राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, क्या कांग्रेस में होंगे शामिल? |      योगी सरकार की 'सर्जिकल स्ट्राइक'; 23 हजार क्रिमिनल अरेस्ट, 15,233 करोड़ रुपये की माफिया प्रॉपर्टी हुई जब्त, आंकड़े जारी ............... राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, क्या कांग्रेस में होंगे शामिल? | Abhijeet Dipke तुरंत मांगें माफी नहीं तो RPI करेगी सख्त कार्रवाई, Ramdas Athawale ने दी चेतावनी ................... Manipur में Census से पहले NRC लागू करने पर विचार, सरकार ने दिया आश्वासन
Advertisement ×