कानपुर में सड़क किनारे जोरदार धमाका, 6 लोग घायल….. दुर्घटना है या साजिश…. घटना की वजह स्पष्ट नहीं

कानपुर के मेस्टन रोड पर देर शाम बड़ी घटना हुई है। यहां सड़क किनारे खड़ी दो स्कूटी में जोरदार धमाका हुआ है। धमाके की चपेट में आने से 6 लोग बुरी झुलस गए हैं। घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को उर्सला अस्पताल में  भर्ती कराया गया है। अभी तक घटना की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है, पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच कर रही हैं। कानपुर के मूलगंज थाना क्षेत्र की घटना है।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) आशुतोष कुमार ने बताया, “मूलगंज थाना के अंतर्गत मिश्री बाजार क्षेत्र में आज दो स्कूटी खड़ी थीं जिनमें ब्लास्ट हुआ है। यह करीब शाम 7.15 बजे की घटना है। कुल 6 लोग घायल हैं, जिसमें एक महिला भी शामिल है। सभी का इलाज चल रहा है और सभी खतरे के बाहर हैं। हमारी फॉरेंसिक टीम मौके पर मौजूद है और हम देख रहे हैं कि इसका क्या कारण हो सकता है।”

संयुक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि जिस स्कूटी में धमाका हुआ है उसे हमने ट्रेस कर लिया है और उसे चलाने वालों से भी पड़ताल की जाएगी। यह दुर्घटना है या साजिश ये बाद में ही पता चल पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×