कानपुर में आयकर जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम का किया गया आयोजन

कानपुर। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड नई दिल्ली द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में आयकर आयुक्त छूट लखनऊ के दिशा निर्देशों एवं अपर आयकर आयुक्त छूट रेंज गाजियाबाद के मार्गदर्शन में कार्यालय आयकर अधिकारी छूट कानपुर द्वारा क्षणिक धार्मिक एवं चैरिटेबल ट्रस्ट से संबंधित आयकर प्रावधानों की जानकारी के संबंध में एक आयकर जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम का आयोजन आयकर विभाग कानपुर के सभागार आयकर विभाग द्वितीय तल 16/ 69 आयकर भवन सिविल लाइंस कानपुर में किया गया।
कार्यक्रम में आयकर अधिकारी छूट कानपुर नरेंद्र सिंह द्वारा मुख्य रूप से यह बताया गया कि शैक्षणिक धार्मिक एवं चैरिटेबल ट्रस्टों व संस्थाओं को दान देते समय यह ध्यान रखा जाए कि उसका उपयोग सही एवं वास्तविक उद्देश्यों के लिए हो रहा है यदि दान की रकम का दुरुपयोग जैसे कि टेरर फंडिंग मनी लॉन्ड्रिंग या अन्य किसी अपराध के लिए हुआ है तो ट्रस्ट के सदस्यों पर कार्यवाही हो साथ ही दानदाता भी जांच के दायरे में आएंगे।
तत्पश्चात उन्होंने पावर प्वाइंट प्रस्तुति के द्वारा विभिन्न शैक्षणिक धार्मिक व चैरिटेबल ट्रस्टों को छूट प्राप्ति के लिए धारा 12AB व 80G में रजिस्ट्रेशन रिन्यूअल और इसके लिए आवश्यक फॉर्म्स नियमों की जानकारी दी गई संस्थाओं को मिलने वाली छूट के लिए इनकम एप्लीकेशन और उससे संबंधित नियमों को भी दर्शाया गया प्रस्तुति के अंत में छूट के लिए आवश्यक विभिन्न फॉर्म्स दाखिल करने की समय सीमा के बारे में भी चर्चा की गई।
इसके उपरांत आयकर अधिनियम 2025 में चैरिटेबल संस्थाओं से संबंधित प्रावधानों में होने वाले परिवर्तन व सरलीकरण की जानकारी भी दी गई और बताया गया की नई आयकर अधिनियम में छूट से संबंधित प्रावधानों को भी सरल किया गया है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अथिति राघवेंद्र सिंह(JCIT), एस0के0 वर्मा(ACIT) एवं पूर्व आयकर अधिकारी शरद प्रकाश अग्रवाल के साथ विशेष आमंत्रित वक्ता गोविंद कृष्ण चार्टर्ड एकाउंटेंट ने ऐसी संस्थाओं द्वारा दाखिल किए जाने वाली ITR फॉर्म्स के संबंध में सभी संविधिक प्रावधानों पर विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर कानपुर स्थित विभिन्न शैक्षणिक धार्मिक एवं चैरिटेबल ट्रस्टों के प्रतिनिधियों चार्टर्ड अकाउंटेंट समिति कानपुर इनकम टैक्स बार एसोसिएशन कानपुर के सदस्यों एवं आयकर विभाग कानपुर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर उत्साह पूर्वक भाग लिया कार्यक्रम में मुख्य रूप से नरेंद्र सिंह आयकर अधिकारी छूट कानपुर के के शुक्ला, पूर्व आयकर अधिकारी शरद प्रकाश अग्रवाल, पंकज यादव आयकर निरीक्षक विकास सचान आदि उपस्थित रहे, मंच का संचालन आयकर निरीक्षक राम साकेत त्रिपाठी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      इजरायल के बाद अब UAE ने भी Flydubai हमले को बताया 'टेररिस्ट एक्ट', 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के जज्बे को किया सलाम | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×