नगर निगम जोन 3 में दो सफाई नायकों के बीच फंसी सफाई व्यवस्था…. लोग गंदगी में रहने को हुए मजबूर

आशीष शर्मा
कानपुर। दो सफाई नायकों के बीच फंसी सफाई व्यवस्था आपको बताते चलें कि नगर निगम जोन 3 के वार्ड 80 और वार्ड 36 के सफाई नायकों में सफाई कराने को लेकर टाल मटोल की स्थिति बनी हुई है। वार्ड 80 और वार्ड 36 के सफाई नायक एक दूसरे का कार्य क्षेत्र बताते हुए खुद से पल्ला झाड़ते हुए नजर आ रहे है। क्षेत्र के लोग गंदगी में रहने के लिए मजबूर हैं, लोगो का कहना है। कि चुनाव के समय क्षेत्रीय पार्षद केवल वोट मांगने आते हैं, और फिर कभी झांकने तक नहीं आते, गंदगी में रहकर हमारे घरों के बच्चे, बुजुर्ग व महिलाएं सभी बीमारी से ग्रसित हो रहें हैं।
बाबूपुरवा कालोनी व उससे जुड़ा हुआ क्षेत्र अजीतगंज जो कि वार्ड 80 और वार्ड 36 का बार्डर कहलाता है, जहां गंदगी अत्यधिक चरम सीमा में फैली हुई है। कोई भी नगर निगम का कर्मचारी सफाई के लिए नहीं आता, कई बार शिकायत करने के बाद भी गंदगी में रह रहे। लोगों को सफाई के नाम पर केवल आश्वासन मिलता है, जो कि जनता मजबूरन स्वीकार करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ये लड़ाई 80-20 पर आ गई है, राज्यसभा चुनाव ने बता दिया है कि विधानसभा चुनाव में क्या होने वाला है, CM योगी का बड़ा दावा ...... PM Narendra Modi के 25 साल पूरे होने पर पुष्कर सिंह धामी ने की विशेष पूजा | बंग या बंगाल पर BJP प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने लगाया विराम, कहा- अब बंगाल का नाम 'पश्चिम बंग' होगा, सरकार जल्द लाएगी बिल |      जंतर-मंतर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, ECI और SIR पर बवाल के बीच राहुल गांधी समेत INDI गठबंधन के नेताओं ने किया कूच | दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत गिरी, 8 लोगों को किया रेस्क्यू, कई के दबे होने की आशंका ............ Delhi में Jantar Mantar जा रहे Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi समेत 100 हिरासत में
Advertisement ×