ITR दाखिल करने की अंतिम तारीख आज, नहीं बढ़ेगी डेट!

आज 15 सितंबर आईटीआर दाखिल करने का आखिरी दिन है। इस बीच आयकर विभाग ने क्लियर कर दिया है कि वर्ष 2025-26 के लिए आईटीआर की अंतिम तारीख आज ही है। इसके साथ ही कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित खबरों पर ध्यान न दें। यह डेट अब आगे नहीं बढ़ेगी। हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देर रात आयकर विभाग ने सोशल मीडिया पर प्रसारित अंतिम तिथि विस्तार की खबरों को फर्जी बताया है। फर्जी खबरों में दावा किया जा रहा था कि आईटीआर दाखिल करने की तिथि बढ़ सकती है, जो कि 30 सितंबर, 2025 बताई जा रही है। आपको बता दें कि यह खबर पूर्णता से फर्जी है। इनकम टैक्स विभाग ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर आधिकारिक अपडेट शेयर किया है, जिसमें आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर बताई है।

हेल्पडेस्क 24×7 काम कर रहा है

इसके अलावा, विभाग ने कहा है कि आईटीआर दाखिल करने टैक्स भुगतान और अन्य संबंधित सेवाएं करदाताओं के हेल्प के लिए, उसका हेल्पडेस्क 24×7 आधार पर काम लगातार कर रहा है। इसके साथ ही लाइव चैट, कॉल, वेबएक्स सत्र और एक्स के जरिए सहायता प्रदान करते हैं।

अब तक 6 करोड़ से ज्यादा आईटीआर दाखिल हो चुके

इनकम टैक्स विभाग ने 13 सितंबर को बताया था कि, 6 करोड़ से ज्यादा आईटीआर दाखिल हो चुके हैं। विभाग ने मई में उन लोगों के हिंदू अविभाजित परिवारों (एचयूएफ) और संस्थाओं की ओर से आकलन वर्ष (एवाई) 2025-26 (वित्त वर्ष 2024-25 में अर्जित आय के लिए) आईटीआर दाखिल करने के लिए अंतिम तिथि 31 जुलाई से बढ़ाकर 15 सितंबर कर दी गई थी, जो लोग अपने खातों का ऑडिट नहीं कराना चाहते थे।

पिछले वर्षों में लगातार वृद्धि हुई है

अब बात करें कि आईटीआर दाखिल करने में पिछले कुछ वर्षों में लगातार वृद्धि कितनी हुई है। बता दें कि, वर्ष 2024-2025 के लिए 31 जुलाई 2024 तक रिकॉर्ड 7.28 करोड़ आईटीआर दाखिल हुए थे, वहीं वर्ष 2023-24 के लिए यह संख्या 6.77 करोड़ थी, जो कि वर्ष-दर-वर्ष 7.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Bengal में Malda Border पर जबरदस्त हंगामा, अचानक आ गये हजारों Bangladeshi Infiltrators, BSF ने दिया करारा जवाब | TMC के बागी गुट ने ममता बनर्जी को अध्यक्ष पद से हटाया, अरूप रॉय को मिली कुर्सी; अभिषेक भी महासचिव पद से हटाए गए | 'दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देंगे', लखनऊ अग्निकांड से आहत हुए CM योगी, रद्द किए सभी कार्यक्रम; डिप्टी सीएम बोले- कोई नरमी नहीं बरतेंगे | Ayodhya Ram Mandir दान में चोरी! Kejriwal का आरोप, हर सनातनी दुखी; शुक्रवार को अयोध्या दौरे का किया ऐलान
Advertisement ×