फर्जी डिग्री बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर जिले की सदर बाजार थाना पुलिस और ‘सर्विलांस सेल’ की संयुक्त टीम ने मंगलवार को फर्जी डिग्री और अंकपत्र तैयार करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि उनके कब्जे से 240 नकली अंकपत्र बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक (नगर) व्योम बिंदल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि सोमवार को गोविंद नगर निवासी अश्विनी कुमार ने पुलिस को दी गई अपनी तहरीर में आरोप लगाया था कि जिले के जनता रोड निवासी रिंकू कुमार, ग्राम हरपाल निवासी जसबीर उर्फ काला और अन्य अज्ञात लोगों ने फर्जी अंकपत्र लेकर 70 हजार रुपये ठग लिए।

शिकायत में कहा गया कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। इस शिकायत पर सदर बाजार पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। बिंदल ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 240 नकली अंकपत्र, चार लैपटॉप, 10,500 रुपये, नौ मोबाइल फोन और एक कार बरामद की।

गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों की पहचान पर्वत कुमार, सिद्धार्थ शंकर और अक्षय देव के रूप में हुई है। पूछताछ में उन्होंने नकली डिग्री और अंकपत्र तैयार कर बेचने वाले गिरोह संचालित किए जाने की बात स्वीकार की।

बिंदल ने बताया कि आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे लखनऊ, दिल्ली, मेरठ, नगालैंड और उत्तराखंड में अपने संपर्कों के माध्यम से फर्जी दस्तावेज तैयार करवाते थे और पाठ्यक्रम के हिसाब से डिग्री चाहने वालों से 30,000 रुपये से लेकर 4.5 लाख रुपये तक वसूल करते थे। उन्होंने कहा कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर फिर बढ़ा तनाव, ओमान तट पर जहाज पर हमला, 11 भारतीय समेत 12 लोग घायल; विदेश मंत्रालय ने जताई कड़ी आपत्ति | अब हमारी निगाह 3 पर नहीं 403 पर', अखिलेश ने तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारने के दिए संकेत तो राजभर बोले- हो गया टांय-टांय फिस्स ... Mizoram में Codeine Syrup की अवैध बिक्री पर सख्ती, रद्द होंगे Drug License |      लखनऊ में चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के लेबर रूम में लगी भीषण आग, ऊंची लपटों के साथ आसमान में छाया काले धुएं का गुब्बार .... Rejinagar Bypoll में नियमों के उल्लंघन पर AJUP विधायक हुमायूं कबीर अरेस्ट | 'किसी खानदान में जन्म लेने भर से आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते, जनादेश प्राप्त करना है तो सेवा कीजिए...', राहुल गांधी पर किरेन रिजिजू का हमला
Advertisement ×