समोसा, लड्डू, मक्खन मलाई के कारोबार के लिए सरकार देगी वित्तीय सहायता

  • एक जनपद एक व्यंजन’ योजना में 50 लाख रुपये तक की मार्जिन मनी का लाभ, ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
कानपुर। उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, कानपुर नगर अंजनीश प्रताप सिंह ने जनसामान्य को अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित “एक जनपद एक व्यंजन (ओडीओसी) वित्तपोषण हेतु सहायता योजना” के अंतर्गत जनपद कानपुर नगर के लिए समोसा, लड्डू एवं मक्खन मलाई को चिन्हित उत्पाद के रूप में चयनित किया गया है। योजना के माध्यम से इन उत्पादों के निर्माण, सेवा अथवा व्यवसाय से संबंधित नई इकाइयों की स्थापना के लिए बैंक ऋण एवं मार्जिन मनी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
उन्होंने बताया कि योजना का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक आवेदकों को एमएसएमई विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित है तथा किसी न्यूनतम शैक्षिक योग्यता की अनिवार्यता नहीं है।
योजना के अंतर्गत 25 लाख रुपये तक की परियोजना लागत पर कुल परियोजना लागत का 25 प्रतिशत अथवा अधिकतम 6.25 लाख रुपये (जो भी कम हो) मार्जिन मनी के रूप में देय होगी।
25 लाख रुपये से अधिक एवं 50 लाख रुपये तक की परियोजना लागत वाली इकाइयों के लिए 6.25 लाख रुपये अथवा परियोजना लागत का 20 प्रतिशत (जो भी अधिक हो) मार्जिन मनी प्रदान की जाएगी।
50 लाख रुपये से अधिक एवं 1.50 करोड़ रुपये तक की परियोजना लागत वाली इकाइयों के लिए 10 लाख रुपये अथवा परियोजना लागत का 10 प्रतिशत (जो भी अधिक हो) मार्जिन मनी के रूप में देय होगी।
इसी प्रकार 1.50 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजना लागत वाली इकाइयों के लिए परियोजना लागत का 10 प्रतिशत, अधिकतम 50 लाख रुपये (जो भी कम हो) मार्जिन मनी के रूप में उपलब्ध कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सामान्य वर्ग के लाभार्थियों को कुल परियोजना लागत का 10 प्रतिशत स्वयं के अंशदान के रूप में जमा करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, महिला एवं दिव्यांगजन श्रेणी के लाभार्थियों के लिए स्वयं का अंशदान केवल 5 प्रतिशत निर्धारित किया गया है।
योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं मार्गदर्शन के लिए इच्छुक अभ्यर्थी जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, चार खम्भा कुआँ, फजलगंज, कानपुर नगर स्थित कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
पुंछ में लैंडस्लाइड से भारी तबाही, हादसे में 7 लोगों की मौत, 24 घंटे में 22 लोगों ने गंवाई जान | कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन हुआ हिंसक, प्रदर्शनकारियों ने किया पथराव, झड़प में दिल्ली पुलिस के जवान घायल | संसद में महिला आरक्षण जैसे बिलों को पास करने की कवायद के बीच NDA के लिए अच्छी खबर, NCP बोली- मुद्दों पर आधारित समर्थन के लिए दरवाजे खुले हैं | पिछली सरकार में माफिया और समाजवादी पार्टी ने जुल्म किए, खामियाजा गरीबों को भुगतना पड़ा, हमने 10,000 एकड़ जमीन खाली करा ली- CM योगी
Advertisement ×