एक्सपायर्ड टॉफी फेंकने वाली फर्म सील, वीडियो हुआ था वायरल

  • रैपर और पैकेट की पड़ताल से पनकी की सुधा सेल्स तक पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम
कानपुर। सार्वजनिक स्थान पर एक्सपायर्ड टॉफियां फेंके जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने पनकी के इस्पात नगर स्थित सुधा सेल्स को सील कर दिया। मौके पर मिले रैपर और मूल पैकेट की पड़ताल से फर्म का पता चला, जिसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम प्रतिष्ठान पहुंची।
सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा संजय प्रताप सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का संज्ञान लेकर मामले की जांच कराई गई। मौके पर मिले रैपर और पैकेट की जांच में संबंधित उत्पाद का जुड़ाव सुधा सेल्स से सामने आया। संचालक के शहर से बाहर होने की जानकारी मिली है।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने प्रतिष्ठान को सील कर दिया। संचालक को वापस लौटने पर विभाग से संपर्क कर प्रतिष्ठान का निरीक्षण कराने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के बाद ही कारोबार शुरू किया जा सकेगा। सील से छेड़छाड़ करने पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आपदाओं की गिरफ्त में नेपाल... भीषण बाढ़ से तबाह नेपाल अभी रेस्क्यू में ही जुटा है, तो चीन ने दे दी झील फटने की अगली चेतावनी .. Delhi Police ने Cyber Fraud गिरोह का किया पर्दाफाश, 50 मोबाइल फोन जब्त| नेपाल जलप्रलय में बढ़ता जा रहा मृतकों का आंकड़ा, बाढ़ में अब तक 359 लोगों की मौत, 910 लोग लापता; रेस्क्यू जारी ......... AIMIM 'वोटकटवा' नहीं, 2027 UP Election में कई MLA जीतेंगे: Owaisi का ऐलान | CM योगी के 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने के ऐलान की मायावती ने की तारीफ, लेकिन पेपर लीक पर उठाए सवाल ... TMC ने West Bengal में कार्यकर्ताओं पर हमले का लगाया आरोप, पूछा राष्ट्रपति शासन क्यों नहीं? | बिहार में टला बाढ़ का खतरा! पानी से अब कोई दिक्कत नहीं, हेलीकॉप्टर से प्रभावित जिलों का दौरे करने के बाद बोले CM सम्राट चौधरी ..... Suvendu ने कुशल पेशेवरों से बंगाल लौटने की अपील की, IT क्षेत्र में देंगे अवसर
Advertisement ×