- पायलट और ट्रेनी दोनो की हुई मौत, DGCA करेगी मामले की जांच
कानपुर। कानपुर में गुरुवार को एक घटना घटित हुई। एक ट्रेनी विमान उड़ान भरने के महज 20 मिनट बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुखद दुर्घटना में पायलट और ट्रेनी दोनो की ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दोपहर 12:15 बजे पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और इलाके को तुरंत सील कर दिया।

जानकारी के अनुसार चकेरी स्थित ‘गर्ग एविएशन ट्रेनिंग सेंटर’ से उड़ान भरने वाला एक 4-सीटर ‘टेक्नम’ ट्रेनिंग विमान गंगा बैराज के पास नत्थापुरवा गांव में क्रैश हो गया। हादसे में विमान सवार इंस्ट्रक्टर पायलट और ट्रेनी दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।
कानपुर पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल के अनुसार, विमान ने सुबह 11:30 बजे उड़ान भरी थी। टेकऑफ के महज 20 मिनट बाद, यानी सुबह 11:50 बजे, जमीन से करीब 100 फीट की ऊंचाई पर विमान का संतुलन बिगड़ गया। विमान हवा में डगमगाते हुए पेड़ों से टकराया और एक तेज धमाके के साथ नीचे जा गिरा।
घटना की सूचना मिलते ही दोपहर 12:15 बजे पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और इलाके को तुरंत सील कर दिया। मलबे से खून से लथपथ पड़े दोनों घायलों को टॉक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि सचिन भाटिया जो गुजरात के रहने वाले थे तथा इनके पास 3,000 घंटे का फ्लाइंग अनुभव तथा और अभिषेक पुजारी जो ट्रेनी थे तथा कर्नाटक के रहने वाले थे, उनकी मौत हो गई।
पुलिस कमिश्नर के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त ‘टेक्नम’ विमान को साल 2023 में ट्रेनिंग के लिए लाया गया था। घटना की जानकारी नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को दे दी गई है। DGCA की टीम मौके पर पहुंचकर हादसे के तकनीकी कारणों की विस्तृत जांच करेगी।
