विवेक बी. अग्रवाल की फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ का फर्स्ट लुक जारी……..!

ईस्टवुड पिक्चर्स तथा इंडियन स्टोरीज़ 2 के संयुक्त तत्वाधान में निर्मित फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है, जिसके साथ फिल्म के प्रमोशनल कैंपेन की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। पोस्टर में अजय सिंह नज़र आ रहे हैं और उस पर लिखा है – “Talent Loading…”. यह पोस्टर एक ऐसे युवा की झलक दिखाता है, जिसके हौसले आसमान छूते हैं, सपने बेहद बड़े हैं और जो खुद को किसी स्टार से कम नहीं मानता। लेकिन आखिर अजय सिंह कौन है? क्या वह सच में स्टार बनने की राह पर है या फिर उसे पहले से ही पूरा यकीन है कि वह स्टार है? इसका जवाब फिलहाल मेकर्स ने राज़ ही रखा है।
लंदन की खूबसूरत पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म युवाओं की ऊर्जा, हल्के-फुल्के हास्य, यादगार किरदारों और शानदार संगीत से भरपूर मनोरंजन का वादा करती है। पहला पोस्टर सिर्फ अजय सिंह की दुनिया की एक झलक है। आने वाले दिनों में मेकर्स फिल्म से जुड़े कई नए खुलासे, इवेंट्स, गाने और सरप्राइज़ दर्शकों के सामने लाने वाले हैं। ‘भाई तेरा स्टार है’ का निर्देशन विवेक बी. अग्रवाल ने किया है। फिल्म की कहानी और पटकथा सुदीप्तो सरकार और विवेक बी. अग्रवाल ने लिखी है। फिल्म का निर्माण अवंतिका हरी, सुनील रूपाणी और विवेक बी. अग्रवाल ने किया है।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फ्रीज किए गए अकाउंट के खिलाफ TMC की अर्जी खारिज, सुनवाई के लिए वापस HC भेजा ...... अखिलेश यादव का BJP पर हमला, देश में सामाजिक न्याय आपातकाल के दौर में | 'भारत ने 9/11 होने से बचा लिया', प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को लेकर PM मोदी से कही बड़ी बात; बहादुरी को किया सलाम |      भारत ने पाकिस्तान को कांटे के मुकाबले में चटाई धूल, Asian Games हॉकी में 4-3 से शानदार जीत दर्ज कर गोल्ड की ओर बढ़ाया कदम | Ethanol विवाद के बीच Bihar पहुँचे Nitin Gadkari, E-20 ईंधन से वाहनों को नुकसान के दावे करने वालों की कर दी खिँचाई ......... Ramban में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरंग में बस पलटने से 33 लोग घायल
Advertisement ×