111 मोबाइल लौटाकर पुलिस ने लौटाईं अपनों से जुड़ने की खुशियाँ

कानपुर। थाना बर्रा परिसर में दक्षिण जोन सर्विलांस टीम एवं समस्त थानों की CEIR पोर्टल टीम द्वारा बरामद किए गए 111 मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए। कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी, अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिण सुमित सुधाकर रामटेके एवं एसीपी बर्रा की उपस्थिति में मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को वितरित किए गए। लंबे समय बाद अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी और संतोष की झलक दिखाई दी।
इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों द्वारा कहा गया कि CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए लगातार प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। बरामद मोबाइल फोन को उनके वास्तविक स्वामियों तक पहुंचाना पुलिस की जनसेवा एवं जनविश्वास को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
वहीं रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर महिला उपनिरीक्षकों एवं महिला आरक्षियों द्वारा संबंधित पुलिस अधिकारियों को राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने महिला पुलिसकर्मियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 111 मोबाइल फोन की वापसी और रक्षाबंधन के इस भावनात्मक आयोजन ने पुलिस एवं आमजन के बीच विश्वास, अपनत्व और सामाजिक जुड़ाव की भावना को और मजबूत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आपदाओं की गिरफ्त में नेपाल... भीषण बाढ़ से तबाह नेपाल अभी रेस्क्यू में ही जुटा है, तो चीन ने दे दी झील फटने की अगली चेतावनी .. Delhi Police ने Cyber Fraud गिरोह का किया पर्दाफाश, 50 मोबाइल फोन जब्त| नेपाल जलप्रलय में बढ़ता जा रहा मृतकों का आंकड़ा, बाढ़ में अब तक 359 लोगों की मौत, 910 लोग लापता; रेस्क्यू जारी ......... AIMIM 'वोटकटवा' नहीं, 2027 UP Election में कई MLA जीतेंगे: Owaisi का ऐलान | CM योगी के 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने के ऐलान की मायावती ने की तारीफ, लेकिन पेपर लीक पर उठाए सवाल ... TMC ने West Bengal में कार्यकर्ताओं पर हमले का लगाया आरोप, पूछा राष्ट्रपति शासन क्यों नहीं? | बिहार में टला बाढ़ का खतरा! पानी से अब कोई दिक्कत नहीं, हेलीकॉप्टर से प्रभावित जिलों का दौरे करने के बाद बोले CM सम्राट चौधरी ..... Suvendu ने कुशल पेशेवरों से बंगाल लौटने की अपील की, IT क्षेत्र में देंगे अवसर
Advertisement ×